अमेरिका ने वेनेजुएला पर जमीनी हमले किए हैं और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया है। मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में आपराधिक आरोप तय किए गए हैं और उन्हें आरोपों का सामना करने के लिए शहर लाया गया है। उन पर नार्को-आतंकवाद और ड्रग तस्करी जैसे आरोप हैं। क्या इसका भारत की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा? इसे लेकर भारत स्थित थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) का कहना है कि वेनेजुएला में चल रहे संकट का भारत की अर्थव्यवस्था या ऊर्जा सुरक्षा पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है।
