प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से 4 कमोडिटीज का इस्तेमाल ज्यादा समझदारी से करने की अपील की है। ये कमोडिटी हैं- कच्चा तेल (पेट्रोल-डीजल), सोना, वनस्पति तेल और खाद। यह अपील देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने और आर्थिक मजबूती बढ़ाने की एक बड़ी मुहिम का हिस्सा है। PM की ये टिप्पणियां पश्चिम एशिया संकट के बीच आई हैं। 28 फरवरी 2026 से जारी अमेरिका-ईरान युद्ध ने आयात की लागत में काफी बढ़ोतरी कर दी है। महंगे कच्चे तेल के आयात और कमजोर रुपये के कारण भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ रहा है।
