आरबीआई 23 मई यानी आज सरकार के लिए डिविडेंड का ऐलान करेगा। आरबीआई के बोर्ड की बैठक होगी, जिसके बाद डिविडेंड का ऐलान होगा। अनुमान है कि केंद्रीय बैंक सरकार के लिए बंपर डिविडेंड का ऐलान करेगा। यह वित्त वर्ष 2023-24 के 2.1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रह सकता है। ज्यादा डिविडेंड सरकार के लिए अच्छी खबर होगी। इससे सरकार को मार्केट से कम उधार लेना पड़ेगा। यह फिस्कल डेफिसिट के लिहाज से भी पॉजिटिव है।
