RBI MPC Meeting : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने 8 अप्रैल को रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया है। आरबीआई ने दरों में बदलाव पर अपना विराम जारी रखा है। यह फैसला केंद्रीय बैंक के सतर्क रवैये को दर्शाता है। आरबीआई घरेलू महंगाई के तुलनात्मक रूप से स्थिर रुझानों और बढ़ती ग्लोबल अनिश्चितताओं (इसमें भू-राजनीतिक तनाव और कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव शामिल हैं) के बीच संतुलन बैठाता नजर आया है।
