रिटेल इनफ्लेशन में ऑनलाइन शॉपिंग भी शामिल होगी, जल्द आ रही CPI की नई सीरीज

सरकार ने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए इसे सीपीआई की नई सीरीज में शामिल करने का फैसला लिया है। इसके लिए कम से कम 25 लाख की आबादी वाले 12 शहरों में ऑनलाइन शॉपिंग को ट्रैक करने का प्लान है

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 6:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शहरों में ग्राहकों के कुल खर्च में ऑनलाइन शॉपिंग की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी और ग्रामीण इलाकों में 3-4 फीसदी तक पहुंच गई है।

सरकार कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई) में बदलाव करने जा रही है। 12 शहरों में ग्राहकों की ऑनलाइन शॉपिंग विहेबियर को सीपीआई में शामिल करने का प्लान है। ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल की वजह से ऐसा किया जा रहा है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। सीपीआई की नई सीरीज पुरानी सीरीज की जगह लेगी। पुरानी सीरीज 2011-12 के डेटा पर आधारित है। सीपीआई की नई सीरीज के जल्द रिलीज हो जाने की उम्मीद है। इसे जीडीपी के कैलकुलेश में रिवीजन के साथ रिलीज किया जा सकता है।

12 शहरों में ऑनलाइन शॉपिंग को ट्रैक करने का प्लान

इस मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने बताया, "कम से कम 25 लाख आबादी वाले 12 शहरों के ग्राहकों के ऑनलाइन शॉपिंग विहेबियर को ट्रैक किया जाएगा।" उन्होंने बताया कि नई सीपीआई में अलग-अलग कैटेगरीज का वेट तय करने के काम को अगले दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लिमेंटेशन (MoSPI) के मुताबिक, शहरों में ग्राहकों के कुल खर्च में ऑनलाइन शॉपिंग की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी और ग्रामीण इलाकों में 3-4 फीसदी तक पहुंच गई है।


ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी सीपीआई में शामिल होंगे

MoSPI हर शहर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को ट्रैक करेगी। सूत्र ने बताया हर शहर के लिए ऑनलाइन मार्केट में फर्क है। प्रत्येक लोकेशन में सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म के आधार पर शहरों का चुनाव किया गया है। ऑनलाइन स्पेंडिंग में ई-कॉमर्स वेबसाइट्स, क्विक कॉमर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म से होने वाली खरीदारी को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे और एयर ट्रैवल से जुड़ी ऑनलाइन खरीदारी को भी ट्रैक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: GST reforms : दवा विक्रेताओं की वित्त मंत्री से अपील, दवाओं को GST के 5% स्लैब में लाया जाए

सीपीआई सर्वे के लिए शहरों का दायरा भी बढ़ेगा

सीपीआई की 2011-12 सीरीज में एयर और रेल फेयर का कंबाइंड वेट सिर्फ 0.3 फीसदी था। नई सीरीज में दोनों का वेटेज काफी बढ़ने की उम्मीद है। पुरानी सीरीज में टैक्सी और ऑटोरिक्शॉ फेयर का वेट 0.56 फीसदी है। रिवाइज्ड सीपीआई का बेस ईयर 2024 होगा। MoSPI ने पिछले साल हर इलाके में सबसे लोकप्रिय रिटेल आउटलेट की पहचान के लिए एक सर्वे किया था। सीपीआई सर्वे के दायरे का भी विस्तार किया जा रहा है। अभी मिनिस्ट्री के सर्वे में 2,295 मार्केट्स शामिल होते हैं। इसे बढ़ाकर 2,900 किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।