Get App

September IIP Data: मैन्युफैक्चरिंग का धमाल, सितंबर महीने में 4% की रफ्तार से बढ़ा देश के कारखानों में काम

September IIP Data: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूत ग्रोथ के दम पर सितंबर महीने में देश का इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) सालाना आधार पर 4% की रफ्तार से बढ़ा। माइनिंग और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में एक्टिविटीज की नरमी भी इसे थाम नहीं पाई। आज इसके आंकड़े सामने आए हैं। चेक करें ओवरऑल आंकड़े और सितंबर महीने में सेक्टरवाइज रुझान कैसा रहा?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 5:34 PM
September IIP Data: मैन्युफैक्चरिंग का धमाल, सितंबर महीने में 4% की रफ्तार से बढ़ा देश के कारखानों में काम
सितंबर महीने में सालाना आधार पर यह 4% की रफ्तार से बढ़ा जोकि अगस्त महीने के क्विक एस्टीमेट के मुताबिक ही रहा। इसे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की 4.8% की ग्रोथ से सपोर्ट मिला।

September IIP Data: देश के कारखानों में कैसा काम चल रहा है, इसके एक इंडिकेटर इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) ने अपना संकेत दे दिया है। सितंबर महीने में सालाना आधार पर यह 4% की रफ्तार से बढ़ा जोकि अगस्त महीने के क्विक एस्टीमेट के मुताबिक ही रहा। इसे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की 4.8% की ग्रोथ से सपोर्ट मिला। हालांकि माइनिंग सेक्टर से आईआईपी को सपोर्ट नहीं मिला और इसकी ग्रोथ सितंबर महीने में निगेटिव रही। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी बेसिक मेटल्स की मैन्युफैक्चरिंग 12.3% और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग 28.7% की रफ्तार से बढ़ी।

September IIP Data: मुख्य बातें

सितंबर महीने में आईआईपी (इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) ग्रोथ रेट 4.0% रही जोकि अगस्त 2025 के क्विक एस्टीमेट के मुताबिक ही रही।

माइनिंग सेक्टर सितंबर महीने में (-) 0.4% की निगेटिव रफ्तार से बढ़ी तो दूसरी तरफ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 4.8% और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर 3.1% की रफ्तार से बढ़ी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें