India's GDP Growth Forecast: वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। दुनिया की दिग्गज रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल ने भारत के ग्रोथ को लेकर अपने पुराने अनुमान में बदलाव किया है। एजेंसी ने साल 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 40 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 7.1% कर दिया है। हालांकि, रेटिंग एजेंसी ने मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण तेल की कीमतों में उछाल और उससे जुड़ी महंगाई को लेकर चेतावनी भी दी है।
