Get App

BSEB Class 10 girl suicide: परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिली तो 10वीं की छात्रा ने दे दी जान, देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचने का मामला

BSEB Class 10 girl suicide: बिहार में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। एक परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंची छात्रा को एंट्री नहीं करने दिया गया, जिससे निराश छात्रा ने ट्रेन से कूद कर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे राज्य में बीएसईबी बोर्ड सकते में है। आइए जानें क्या है पूरा मामला

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 9:42 AM
BSEB Class 10 girl suicide: परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिली तो 10वीं की छात्रा ने दे दी जान, देरी से परीक्षा केंद्र पहुंचने का मामला
यह घटना पटना के मसौढ़ी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले महाराजचक गांव के पास हुई।

BSEB Class 10 girl suicide: बिएसईबी ने इस बार परीक्षा केंद्र में समय की पाबंदी का नियम सख्ती से लागू किया है। इस समय बिहार राज्य में मैट्रिक (10वीं) की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। यहां मंगलवार से शुरू हुई परीक्षा में एक छात्रा को देर से पहुंचने के कारण परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद छात्रा ने ट्रेन से कूद कर जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से बीएसईबी बोर्ड सकते में है।

यह घटना पटना के मसौढ़ी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले महाराजचक गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि 10वीं की एक छात्रा कोमल कुमारी ने अपने एग्जाम सेंटर पर एंट्री न मिलने पर सुसाइड कर लिया। कोमल मंगलवार को महाराजचक में अपने रिश्तेदारों के गांव गई थी। उसका एग्जाम सेंटर छह किलोमीटर दूर था। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे था, लेकिन वह सुबह 9:15 बजे पहुंची, तब तक गेट बंद हो चुके थे। उसने गेट खटखटाया और स्टाफ से विनती की, ‘एग्जाम सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। मैं सिर्फ 10 मिनट लेट हूं, और यह मेरे करियर के लिए बहुत जरूरी है।’

बार-बार अपील करने के बावजूद, कोमल को एंट्री नहीं दी गई। परेशान होकर, वह घर लौट आई लेकिन बाद में नदौल गई, ट्रेन में चढ़ी और तारेगना और मसौढ़ी कोर्ट स्टेशनों के बीच कूद गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। शुरू में उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। बाद में मसौढ़ी पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे उसके गांव वालों ने उसे पहचान लिया और उसके परिवार को बताया।

कोमल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी, उसके दो छोटे भाई हैं। उसके पिता राज्य के बाहर मजदूरी करते हैं। इस घटना से पूरा इलाका सदमे में है और परीक्षा के समय के नियमों को सख्ती से लागू करने पर सवाल उठे हैं। इस घटना की गूंज गुरुवार बिहार विधानसभा में भी सुनाई दी। सदन के अंदर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा उनका विभाग इस मामले का संज्ञान लेगा और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार एक्शन जरूर लेगी।

CBSE Board Exam 2026 Bomb Threats: नोएडा में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के बीच फिर मिली स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा के बीच जांच में जुटी पुलिस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें