Get App

Bihar Election 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कब होंगे? तारीखों को लेकर आया बड़ा अपडेट

Bihar Assembly Election 2025 Date: बिहार में इन दिनों सियासी हलचल काफी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां को शीर्ष नेता रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें चुनाव की तारीखों पर है। साथ ही यह भी सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर यह चुनाव कितने चरणों में कराया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दिवाली और छठ पर्व का खास ध्यान रखा जाएगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 11:35 AM
Bihar Election 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कब होंगे? तारीखों को लेकर आया बड़ा अपडेट
Bihar Assembly Election 2025 Date: दिवाली और छठ को ध्यान में रखकर चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा

Bihar Assembly Election 2025 Date: बिहार में इस साल के अखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार दो से तीन चरणों में मतदान हो सकता है। दीवाली और छठ त्योहार को ध्यान में रखकर तारीखों की घोषणा की जाएगी। बिहार में इन दिनों सियासी हलचल काफी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां को शीर्ष नेता रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें चुनाव की तारीखों पर है। साथ ही यह भी सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर यह चुनाव कितने चरणों में कराया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दिवाली और छठ पर्व का खास ध्यान रखा जाएगा।

सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में होने वाले हैं। वर्तमान सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार का कार्यकाल इस साल यानी 2025 में 22 नवंबर तक है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। उससे पहले चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक है।

इसी आधार पर माना जा रहा है कि सितंबर से अक्टूबर के बीच आचार संहित लागूहो सकती है। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि अक्टूबर से नवंबर के शुरुआती हफ्तों के बीच मतदान और मतों की गिनती प्रक्रिया समाप्त कराई जा सकती है। हालांकि, चुनाव आयोग की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार है।

राष्ट्रीय जनता दल यानी RJD की अगुवाई में एक तरफ 'महागठबंधन' कमर कस कर चुनाव के लिए तैयार है। वहीं, दूसरी तरफ BJP की अगुवाई वाली NDA ने फिर से सत्ता पाने के लिए किलेबंदी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें