Get App

Kerala CM Satheesan: केरल में वामपंथी राज खत्म, कांग्रेस शासन शुरू...वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ, देखें मंत्रियों की लिस्ट

Kerala CM Satheesan: केरल के मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सोमवार (18 मई) को अपने 20-सदस्यीय मंत्रिपरिषद के साथ राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे हुआ। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के पांच विधायक मंत्री बनाए गए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 18, 2026 पर 10:53 AM
Kerala CM Satheesan: केरल में वामपंथी राज खत्म, कांग्रेस शासन शुरू...वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ, देखें मंत्रियों की लिस्ट
Kerala CM Satheesan: केरल के नए सीएम सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है

Kerala CM Satheesan: केरल में करीब एक दशक के वामपंथी शासन के बाद सोमवार (18 मई) को सत्ता परिवर्तन हो गया है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके नेतृत्व में 21 सदस्यीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) मंत्रिमंडल ने सोमवार सुबह 10 बजे केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पद एवं गोपनियता की शपथ ली। सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक विशाल मंच तैयार किया गया था। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

कर्नाटक और तेलंगाना के बाद हाल के समय में केरल, दक्षिण में कांग्रेस शासित तीसरा राज्य बन गया है। स्टेडियम में शपथग्रहण के दौरान हजारों पार्टी कार्यकर्ता, राजनीतिक हस्तियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। साथ ही इस दौरान बारिश से बचाव के इंतजाम भी किए गए थे। इस कार्यक्रम के लिए तिरुवनंतपुरम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बड़ी संख्या में VVIP और यूडीएफ समर्थकों के तिरुवनंतपुरम आने के मद्देनजर ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था भी की गई है। राजधानी में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ट्रैफिक और पार्किंग नियम लागू हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की थी। जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) को सत्ता से बेदखल कर दिया था।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें