Get App

Punjab Election 2027: पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? गुरु नानक जयंती पर हो सकता है गठबंधन का ऐलान, जानें- किसे कितनी सीटें मिलेंगी

Punjab Elections 2027: सूत्रों के अनुसार, पंजाब चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत फाइनल चरण में है। एक सूत्र ने बताया कि समझौते को अंतिम रूप देने के बाद इसकी घोषणा गुरु नानक जयंती के आसपास की जा सकती है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 16, 2026 पर 2:39 PM
Punjab Election 2027: पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? गुरु नानक जयंती पर हो सकता है गठबंधन का ऐलान, जानें- किसे कितनी सीटें मिलेंगी
Punjab Elections 2027: सूत्रों ने बताया कि गुरु नानक जयंती के आसपास BJP-अकाली दल का गठबंधन हो सकता है

Punjab BJP-SAD Alliance 2027: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच चुनावी गठबंधन की बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरु नानक जयंती के आसपास गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। हमारे सहयोगी 'न्यूज 18' को सूत्रों ने बताया कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी 47 से 48 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अगर सीटों के बंटवारे का यही फॉर्मूला तय होता है, तो यह बीजेपी के लिए राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होगा।

दरअसल, अकाली दल के साथ पिछले गठबंधन के दौरान बीजेपी को काफी कम सीटें मिलती थीं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने 94 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जबकि बीजेपी के हिस्से में महज 23 सीटें आई थीं। ऐसे में इस बार बीजेपी की सीटों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो सकती है। बता दें कि पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं।

24 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद फिर नजदीकियां

बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन करीब 24 साल तक चला था। हालांकि, 26 सितंबर 2020 को कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद पंजाब में बीजेपी को राजनीतिक तौर पर अपनी जमीन मजबूत करने के लिए अकेले संघर्ष करना पड़ा। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के बीच दोबारा गठबंधन की संभावनाएं मजबूत होती दिखाई दे रही हैं। सूत्रों का कहना है कि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की ओर से बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के सामने कई बार गठबंधन का प्रस्ताव रखा गया था। शुरुआत में बीजेपी ने इस पर दूरी बनाए रखी, लेकिन अब बातचीत निर्णायक दौर में पहुंच गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें