Azam Khan Vs Owaisi: जेल से बाहर आते ही समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खान ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला है। आजम खान ने गुरुवार (19 नवंबर) को ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 'हैदराबादी बिरयानी' पसंद नहीं की जाती है। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए खान ने कहा कि यूपी के लोग पुलाव और मटन बिरयानी ज्यादा पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, "हमारे इलाके में 'हैदराबादी बिरयानी' को पसंद नहीं किया जाता। हमारे यहां के लोग 'पुलाव' और मटन बिरयानी ज्यादा खाना पसंद करते हैं।"
