UP Election 2027: अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी से खींचतान शुरू होती दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस को 100 से ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं है। NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सपा नेतृत्व उन विधानसभा सीटों पर समझौता करने को तैयार नहीं है, जहां पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी या दूसरे नंबर पर रही थी। सपा के इस रुख से कांग्रेस के सामने सीटों को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।
