3 Idiots Re-Release: क्या सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स ने दी ये जानकारी

3 Idiots Re-release: सोशल मीडिया पर '3 इडियट्स' की री-रिलीज होने की खबरें वायरल हो रही थीं। वहीं फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने इन्हें पूरी तरह गलत बताया है। मेकर्स ने स्पष्ट किया कि फिल्म की री-रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है

अपडेटेड Jul 22, 2026 पर 5:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि अफवाहों या बिना पुष्टि वाली खबरों पर विश्वास न करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों आमिर खान की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' की काफी चर्चा हैं। सोशल मीडिया पर खबर फैली कि आमिर खान की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी। वहीं अब री-रीलीज की खबरों पर फिल्म के मेकर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया है कि फिलहाल फिल्म की री-रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और सोशल मीडिया पर चल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं।

प्रोडक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल बयान में मीडिया और दर्शकों से अपील की है कि वे फिल्म से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल उनके आधिकारिक और वेरिफाइड प्लेटफॉर्म पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करें। प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि अफवाहों या बिना पुष्टि वाली खबरों पर विश्वास न करें।

मेकर्स ने दिया बयान


प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "हाल ही में आई उन मीडिया रिपोर्ट्स के संबंध में, जिनमें दावा किया गया है कि '3 इडियट्स' 4 सितंबर को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स स्पष्ट करना चाहता है कि ये खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। हम मीडिया और सभी प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे केवल हमारे सत्यापित आधिकारिक चैनलों पर जारी की गई घोषणाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही, मीडिया संस्थानों से भी अपील है कि बिना पुष्टि की गई जानकारी को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें।"

Screenshot 2026-07-22 165033

कब रिलीज हुई थी फिल्म

साल 2009 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन और विधु विनोद चोपड़ा के निर्माण में बनी इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म तीन इंजीनियरिंग छात्रों की दोस्ती, कॉलेज जीवन और पढ़ाई के दबाव के बीच उनके संघर्ष और सपनों की कहानी दिखाती है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

वांगचुक से इंस्पायर नहीं है फिल्म

आमिर खान ने ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (BFI) में आयोजित एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "जब हम '3 इडियट्स' बना रहे थे, तब मैं मिस्टर सोनम के बारे में नहीं जानता था। मैंने हाल ही में चतुर का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने यह बात कही, लेकिन यह सही नहीं है।" आमिर ने बताया कि जब फिल्म की कहानी लिखी जा रही थी, तब न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी सोनम वांगचुक को जानते थे।

Zaid Darbar: 'तुझे मेरी चीज पसंद आती है...', कुशाल टंडन के कमेंट के बाद जैद दरबार ने गौहर खान से मांगी माफी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।