Aamir Khan-Gauri Spratt: आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल में अपने किराए के अपार्टमेंट में गौरी स्प्रैट से शादी की। गौरी से शादी के बाद, आमिर को अब भारी नफरत का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बिहार के फोर्ब्सगंज इलाके में बजरंग दल के सदस्यों ने हाल ही में उन पर "लव जिहाद" का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच, आमिर और गौरी के बड़े से स्काई विला-स्टाइल वाले घर की जानकारी सामने आई है।
'फ्री प्रेस जर्नल' के अनुसार यह कपल अभी मुंबई के पाली हिल में नरगिस दत्त रोड पर स्थित 'विलनोमोना' में आमिर खान के किराए के अपार्टमेंट में रह रहा है, लेकिन यह उनका स्थायी पता नहीं है। बॉलीवुड सुपरस्टार ने पहले ही सब कुछ प्लान कर लिया है और इस कपल का घर मुंबई के खार में यूनियन पार्क की विर्गो को-ऑपरेटिव सोसाइटी में बन रही मरीना अपार्टमेंट्स की ऊंची इमारत में होगा।
आमिर खान ने पिछले कई दशकों में 'मरीना' में कई इन्वेस्टमेंट किए हैं। कहा जाता है कि उन्होंने इस बिल्डिंग में एक दर्जन अपार्टमेंट खरीदे हैं और अपने परिवार के सदस्यों को घर दिए हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की सबसे ऊपर की तीन मंजिलों में आमिर खान, गौरी स्प्रैट और उनके बेटे क्विन रहेंगे और इसे 'स्काई विला' जैसा लुक देने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है।
एक सोर्स ने पोर्टल को बताया, "आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से हुए 33 साल के बेटे जुनैद खान के लिए एक फ्लोर तैयार करवा रहे हैं। इसके अलावा, बिल्डिंग के कुछ और फ्लैट फिल्ममेकर किरण राव और आज़ाद (किरण के साथ दूसरी शादी से आमिर का बेटा) को भी मिलेंगे।" कहा जा रहा है कि इसी बिल्डिंग में आमिर की मां ज़ीनत हुसैन और उनकी दो बहनों - एक्ट्रेस निखत और फरहत (जिनकी शादी रीना के भाई राजीव दत्ता से हुई है) - के लिए भी अपार्टमेंट हैं।
खबर है कि एक्टर ने अपने परिवार के लिए जो अतिरिक्त अपार्टमेंट ब्लॉक खरीदे हैं, उनके लिए कथित तौर पर ₹100 करोड़ से ज़्यादा का एडवांस डाउन पेमेंट किया है। जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी। दोनों 2002 में अलग हो गए। बाद में एक्टर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। हालांकि, 2021 में वे भी अलग हो गए। हाल ही में आमिर ने अपने मुंबई स्थित घर पर गौरी स्प्राट से शादी की।
खबरों के मुताबिक, गौरी की मां तमिल हैं और पिता आयरिश। उनके दादाजी एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका हेयरड्रेसिंग में प्रोफेशनल बैकग्राउंड है और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ द आर्ट्स लंदन से फ़ैशन, स्टाइलिंग और फ़ोटोग्राफ़ी में FDA किया है।