बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर कितने संजीदा रहते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन जब बात उनके बेटे की फिल्म की हो, तो संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। हाल ही में आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने अपनी फिल्म 'एक दिन' के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की। जुनैद ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म के फ्लॉप होने का गम उनसे ज्यादा उनके पिता आमिर खान को है और वे अब भी इस असफलता से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं।
