Get App

Aamir Khan: तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी संग 5 जुलाई को करेंगे शादी!

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं कपल की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2026 पर 6:24 PM
Aamir Khan: तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान, 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी संग 5 जुलाई को करेंगे शादी!
बता दें, पिछले साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद कपल काफी चर्चा में हैं

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। 61 साल की उम्र में आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आमिर और गौरी काफी सिंपल तरीके में शादी कर सकते हैं, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। वहीं आमिर खान और गौरी स्प्रैट की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बता दें, पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से ही कपल काफी चर्चा में हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बाद से फैंस एक्टर की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर 5 जुलाई को दोनों की शादी होती है, तो गौरी स्प्रैट आमिर खान की तीसरी पत्नी होंगी। इससे पहले आमिर खान की शादी रीना दत्ता और बाद में किरण राव से हो चुकी है।

कब हुई थी रिश्तें की शुरुआत

आमिर खान ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया के सामने पेश किया था और उनके साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म किया थी। उस दौरान एक्टर ने बताया था कि वह और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं, लेकिन बाद में दोनों की मुलाकात फिर से हुई और उनका रिश्ता आगे बढ़ा। आमिर ने ये भी खुलासा किया था कि रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले दोनों लगभग डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें