Get App

Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इस समय काफी चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस की दो फिल्में रिलीज हुई है, दोनों ही फिल्मों को फैंस से अच्छा रिस्पॉस मिल रहा हैं। वहीं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह खास अंदाज में अपनी फिल्म का प्रमोशन करती नजर आ रही है

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 20, 2025 पर 14:58
Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख ने शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की फिल्म "आप जैसा कोई" को ओटीटी पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी फिल्म "मेट्रो... इन डिनो" सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है।(Photo: Fatima Instagram)

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की दोनों ही रोमांटिक ड्रामा फिल्मों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फ़ातिमा भी अपने अंदाज में इन फिल्मों का मजेदार प्रमोशन करती नजर आ रही हैं।(Photo: Fatima Instagram)

शेयर की गई फोटो में एक्ट्रेस ने लॉग स्ट्रैपी रेड गाउन में नजर आ रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने कैप्शन, "देखो, 'मेट्रो' अभी भी थिएटर में है और 'आप जैसा कोई' नेटफ्लिक्स पर। अब इससे ज्यादा मैं आपके सामने नहीं आ सकती। चलो, दोनों देख लो अब!"(Photo: Fatima Instagram)

फातिमा के तस्वीरें शेयर करते ही फैंस इस पर अपना रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कमेंट में कहा, "'आप जैसा कोई' देखना बंद नहीं कर पा रहा हूं और 'मेट्रो... इन डिनो' के ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"(Photo: Fatima Instagram)

'मेट्रो... इन डिनो' में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फज़ल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कई बेहतरीन कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।(Photo: Fatima Instagram)

'मेट्रो... इन डिनो' 2007 में आई अनुराग बसु की फिल्म 'लाइफ इन अ... मेट्रो' का अगला भाग माना जा रहा है। (Photo: Fatima Instagram)

वहीं फिल्म 'आप जैसा कोई' में आर. माधवन एक शर्मीले और अधेड़ उम्र के संस्कृत प्रोफेसर श्रीरेणु त्रिपाठी का किरदार निभा में, जबकि फातिमा सना शेख फ्रेंच टीचर की भूमिका में नजर आ रही हैं।(Photo: Fatima Instagram)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें