Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में आवेज दरबार ने 8 साल के प्यार के बाद किया रोमांटिक प्रपोज, नगमा मिराजकर ने खुशी-खुशी कहा हां

Bigg Boss 19: आवेज दरबार ने बिग बॉस 19 के घर में अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर को रोमेंटिक अंदाज में प्रपोज किया। नगमा ने खुशी-खुशी से हां कह दी, जिससे घर और दर्शकों में प्यार की नई कहानी सामने आई।

अपडेटेड Sep 06, 2025 पर 3:20 PM
Story continues below Advertisement

बिग बॉस 19 का घर एक बार फिर प्यार के रंग में रंग गया है। सोशल मीडिया के मशहूर कपल और कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर को शो के दौरान रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। यह पल न केवल घरवालों बल्कि दर्शकों के लिए भी बेहद खास और दिल छू लेने वाला रहा। आठ साल के प्यार और तकरार के बाद इस प्यार की नई शुरुआत बिग बॉस के मंच पर हुई है।

खास अंदाज में प्रपोजल

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। दोनों ने लगभग आठ साल से प्यार और साथ में कई वीडियो क्रिएट किए हैं। बिग बॉस में आने के बाद यह रिश्ता और भी मजबूत हुआ और उन्होंने अब तक अपनी कहानी को घर में खुलकर शेयर किया। बिग बॉस के शुक्रवार के एपिसोड में आवेज ने तरबूज को दिल के आकार में काटकर और घुटनों के बल बैठकर नगमा को प्रपोज किया। इस खास मौके पर घर के सभी सदस्य और दर्शक तालियों से दोनों कपल को प्रेज किया। नगमा ने आंसुओं के साथ खुशी जताते हुए हां कहा, जिससे पूरे माहौल में रोमांस का रंग छा गया।


कब होगी कपल की शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के परिवार पहले से ही शादी के लिए राजी थे और 26 दिसंबर 2025 को शादी की तारीख तय की गई थी। लेकिन बिग बॉस में आने के कारण शादी को टाल दिया गया। परिवार के लोग भी इस रिश्ते को पूरी तरह समर्थन दे रहे हैं। जहां बिग बॉस शो में अक्सर लड़ाई-झगड़े और ड्रामा चलता है, वहीं इस कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया है। आवेज और नगमा की इस जोड़ी को फैंस 'मिया-बीवी' तक कहने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इनके इस प्यार भरे पल को खूब सराह रहे हैं।

फैंस की प्रतिक्रियाएं और स्पेशल मोमेंट

इस प्रपोजल का वीडियो वायरल हो गया है और फैंस इसे बिग बॉस 19 के सबसे खूबसूरत पलों में से एक मान रहे हैं। सबने इस प्यार भरे कदम की जमकर तारीफ की और आगामी एपिसोड का बेसब्री से इंतजार किया। आवेज और नगमा ने बिग बॉस में यह वादा भी किया है कि जैसे ही शो खत्म होगा, वे अपने चाहने वालों को शादी की खुशखबरी देंगे। उनके फैंस भी इस जोड़ी के लिए खुश हैं और उनके नए सफर की कामना करते हैं।

Shradha Tulsyan

Shradha Tulsyan

First Published: Sep 06, 2025 3:20 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।