Abhishek Bachchan: कैसे हुई थी अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात? एक्टर ने बताया

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी में से एक मानी जाती है। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 2007 में धूमधाम से हुई थी। क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात कहां और किसके वजह से हुई थी

अपडेटेड Jul 05, 2025 पर 18:18
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं अभिषेक बच्चन और  ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात कहां पर हुई थी
आइए जानते हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पहली मुलाकात कहां पर हुई थी

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में बताया कि उनकी ऐश्वर्या राय से पहली मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी। जब वह अपने पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म के लोकेशन की तलाश में गए थे। (Photo: Aishwarya Instagram)

नयनदीप रक्षित के साथ हाल ही में बातचीत में, ऐश्वर्या राय वहां बॉबी देओल के साथ ‘और प्यार हो गया’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। बॉबी ने अभिषेक को डिनर पर बुलाया और वहीं उनकी ऐश्वर्या से पहली बार मुलाकात हुई।(Photo: Aishwarya Instagram)

अभिषेक बच्चन ने याद करते हुए कहा, "वहीं मेरी ऐश्वर्या राय से पहली मुलाकात हुई थी। हालांकि हम उन्हें पहले ही मिस वर्ल्ड और बाकी कार्यक्रमों के दौरान देख चुके थे, लेकिन वो पहला मौका था जब मैंने उन्हें पहली बार करीब से देखा था।"(Photo: Aishwarya Instagram)

अभिषेक ने बताया, "उस शाम बॉबी ने मुझसे कहा, ‘तुम मेरे होटल आ जाओ, साथ में डिनर करेंगे।’ वहां मिकी ऐश्वर्या का मेकअप कर रहे थे और मेरी मां के भी पुराने मेकअप आर्टिस्ट रहे हैं। मिकी मुझे बचपन से जानते हैं।" (Photo: Aishwarya Instagram)

अभिषेक ने बताया, "हम सब साथ बैठे और वहीं मेरी ऐश्वर्या से पहली बार ठीक से बातचीत हुई। बाद में उसने मुझसे हंसते हुए कहा कि उस दिन मेरी भारी आवाज और उच्चारण की वजह से वो मेरी एक भी बात समझ नहीं पाई थी।”

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। इस खास मौके पर सिर्फ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अभिषेक और ऐश्वर्या एक बेटी आराध्या है। (Photo: Aishwarya Instagram)