अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल है। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है।
बीते कुछ सालों से दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। कपल की तलाक खबरें अक्सर आती रहती हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। वहीं इन खबरों पर अभिषेक और ऐश्वर्या ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
लेकिन कुछ समय पहले ही अभिषेक बच्चन ने इन खबरों को लेकर कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया कि हर कोई हैरान रह गया।
अपने शांत नेचर के लिए जाने जाने वाले एक्टर ने पोस्ट कर लिखा- 'ठीक है.... मुझे लगता है कि मैं तलाक ले रहा हूं। ये बात मुझे बताने के लिए आपका धन्यवाद! क्या आप मुझे भी बताएंगे कि मैं दोबारा शादी कब करूंगा?
ये पोस्ट शेयर करके अभिषेक बच्चन ने तलाक को लेकर आ रही सभी खबरों को पलभर में खारिज कर दिया।
हाल में ही दोनों को बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था।
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में 7 फेरे लिए थे।
दोनों एक बेटी के माता-पिता है। अपनी छोटी सी दुनिया में स्टार कपल बेहद खुश है।
फैंस को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी बेहद पसंद आती है। ये बॉलीवुड का रॉयल कपल कहलाता है।
Story continues below Advertisement