Get App

Abhishek Bachchan: 'किंग' के सेट से अभिषेक बच्चन का विलेन लुक लीक, शाहरुख से टकराने को तैयार 'जूनियर बी'

Abhishek Bachchan: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के सेट से अभिषेक बच्चन का खूंखार विलेन लुक लीक हो गया है, जिसमें वे हाथ में शॉटगन थामे बेहद इंटेंस और 'रॉ' अवतार में नजर आ रहे हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 14, 2026 पर 3:17 PM
Abhishek Bachchan: 'किंग' के सेट से अभिषेक बच्चन का विलेन लुक लीक, शाहरुख से टकराने को तैयार 'जूनियर बी'

साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'किंग' को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। फिल्म में शाहरुख खान और सुहाना खान की बाप-बेटी की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। लेकिन इस बीच, फिल्म के सेट से कुछ ऐसी तस्वीरें लीक हुई हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ये तस्वीरें किसी और की नहीं, बल्कि फिल्म के विलेन अभिषेक बच्चन की हैं, जो इस बार एक बेहद डार्क और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं।

लीक हुई तस्वीरों में दिखा अभिषेक का 'रॉ' अंदाज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अभिषेक बच्चन एक ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक लंबी डार्क ओवरकोट पहनी हुई है और उनके हाथ में एक शॉटगन है। उनके चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज यह साफ बयां कर रही है कि वे शाहरुख खान के लिए एक बड़ी चुनौती बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह दृश्य फिल्म के किसी बड़े एक्शन सीक्वेंस या क्लाइमेक्स का हिस्सा हो सकता है, जिसे हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में शूट किया गया है।

शाहरुख बनाम अभिषेक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें