Gaurav-Akanksha: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने जा रहा तलाक! काफी समय से साथ नहीं रह रहा कपल

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और गौरव खन्ना जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। ये सुनकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया

अपडेटेड Jun 27, 2026 पर 11:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आकांक्षा चमोला ने बताया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच किसी तरह की नाराजगी या मनमुटाव नहीं है

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का पहला एपिसोड नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। इस बार शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। पहले ही एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया। शो के दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और गौरव खन्ना जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। ये सुनकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। आकांक्षा ने ये भी कहा कि दोनों पिछले करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्होंने इस बात को पब्लिक नहीं किया था। आइए जानते हैं शो में आकांक्षा चमोला ने क्या कहा

गौरव-आकांक्षा ले रहे तलाक

लॉक अप 2 में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, "गौरव खन्ना और मैं तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। लोगों को अभी इस बारे में पता नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि ये फैसला आपसी सहमति से लिया गया था और इस बारे में वे लंबे समय से बात कर रहे थे। "ये फैसला हम दोनों ने लिया है। हम पिछले एक साल से इस बारे में बात कर रहे हैं।" उनके इस खुलासे को सुनकर फराह खान भी हैरान रह गईं। आकांक्षा की बात सुनने के बाद उनके चेहरे पर साफ तौर पर हैरानी दिखाई दी।


पार्टनर के तौर पर सही नहीं

आकांक्षा चमोला ने बताया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच किसी तरह की नाराजगी या मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं और उनके रिश्ते में कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा, "गौरव और मेरे बीच कुछ भी बुरा नहीं है। हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दोनों लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं।"

बिग बॉस से चल रही दिक्कतें

आकांक्षा ने बताया कि जब से गौरव ने बिग बॉस 19 में हिस्सा लिया था, तब से उनकी शादी में दिक्कतें चल रही थीं। उन्होंने कहा, "यह सब बिग बॉस 19 से चल रहा है। गौरव के माता-पिता और मेरे माता-पिता ने हमें कुछ समय के लिए अलग रहने को कहा था। कभी-कभी ऐसा होता है कि जब आप दूर रहते हैं, तो आपको एक-दूसरे की अहमियत का एहसास होता है।"

उन्होंने आगे बताया कि कई लोगों का मानना था कि दोनों फिर से साथ आ जाएंगे, क्योंकि वे अब भी बातचीत करते थे और सार्वजनिक तौर पर भी साथ नजर आते थे। आकांक्षा ने कहा, "सभी को लगा कि चूंकि हम बात कर रहे थे, सोशल मीडिया पर साथ दिख रहे थे और इवेंट्स में एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे थे, इसलिए हम वापस साथ आ जाएंगे। लेकिन अब हमें वह कपल जैसी फीलिंग नहीं आ रही है।"

कब हुई थी दोनों की शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाने लगे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे और कई कार्यक्रमों में भी साथ नजर आते थे। गौरव ने अनुपमा जैसे लोकप्रिय टीवी शो से खास पहचान बनाई, वहीं आकांक्षा ने भी कई सीरियल में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। दोनों की शानदार बॉन्डिंग और एक-दूसरे के लिए सपोर्ट को फैंस हमेशा पसंद करते रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।