एक्टर राम कपूर ने खरीदी ₹5 करोड़ की लेम्बोर्गिनी Urus SE, गजब का हैं उनका कार कलेक्शन

Lamborghini Urus SE: लेम्बोर्गिनी उरुस एसई बिना पेट्रोल के बैटरी पर 60 किमी तक दूरी तय कर सकती है। इसके साथ ही यह ईवी मोड में 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से चल सकती है

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement
लेम्बोर्गिनी उरुस केवल 3.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है

Actor Ram Kapoor: टीवी और फिल्मों में अपने जबरदस्त किरदारों के लिए मशहूर एक्टर राम कपूर ने नई लेम्बोर्गिनी खरीदी हैं। उन्होंने अपने लग्जरी कारों के कलेक्शन में एक नई लेम्बोर्गिनी उरुस एसई (Lamborghini Urus SE) एसयूवी को भी शामिल कर लिया है। बोल्ड लुक और तगड़ी परफॉर्मेंस देने वाली इस SUV को भारत में साल 2024 में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 4.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से है। जानकारी के मुताबिक, यह लेम्बोर्गिनी की मौजूदा लाइनअप में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक है।

राम कपूर के अपने नई लेम्बोर्गिनी उरुस की डिलीवरी लेते हुए का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। वीडियो में उन्हें अपने नई गाड़ी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।

अब जानिए लेम्बोर्गिनी Urus SE के बारे में

लेम्बोर्गिनी उरुस एसई में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन है जो 620 hp और 800 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ जुड़ा हुआ है इसमें 25.9kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक भी आता है। हाइब्रिड सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के अंदर लगी है, जिससे 800 hp और 950 Nm का कुल आउटपुट हो जाता है।

राम कपूर की लेम्बोर्गिनी उरुस एसई 60 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज प्रदान करती है। यानी यह बिना पेट्रोल के बैटरी पर 60 किमी तक दूरी तय कर सकती है। इसके साथ ही यह ईवी मोड में 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से चल सकती है। यह कार इलेक्ट्रिक मोड में भी फोर-व्हील ड्राइव की क्षमता रखती है। लेम्बोर्गिनी उरुस केवल 3.4 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जिसकी अधिकतम गति 312 किलोमीटर प्रति घंटा है।

राम कपूर के कलेक्शन में शामिल है एक से बढ़कर एक कारें


लेम्बोर्गिनी उरुस एसई के अलावा, राम कपूर के पास कई और शानदार कारें हैं। उनके पास पोर्श 911 (Porsche 911), पोर्श 911 टर्बो एस (Porsche 911 Turbo S), फेरारी पोर्टोफिनो एम (Ferrari Portofino M), रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी (Range Rover Autobiography), और मर्सिडीज-एएमजी जी 63 (Mercedes-AMG G 63) हैं। Lamborghini Urus SE उनके पहले से ही जबरदस्त कार कलेक्शन में चार चांद लगा देगा।

View this post on Instagram

A post shared by Car Crazy India® (@carcrazy.india)

Abhishek Gupta

Abhishek Gupta

First Published: Jun 16, 2025 3:25 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।