Get App

Tiger Shroff : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला, 3 लोगों ने की फायरिंग, लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली जिम्‍मेदारी

Tiger Shroff: मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर तीन लोगों ने गोली चलाई है। राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सेफ हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 18, 2026 पर 9:04 PM
Tiger Shroff : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला, 3 लोगों ने की फायरिंग, लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली जिम्‍मेदारी
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर तीन लोगों द्वारा गोली चलाए जाने की खबर सामने आई है

Tiger Shroff: मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है। जुहू इलाके में एक्टर पर तीन लोगों द्वारा गोली चलाई है। वहीं राहत की बात ये है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जानकारी जुहू पुलिस स्टेशन में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

एक्टर की कार पर उस समय तीन से चार राउंड फायरिंग की गई, जब वह अपनी गाड़ी से बाहर निकल रहे थे। उन्हें देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग जमा थे। इसी दौरान भीड़ के बीच से उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई।

ड्राइवर के घायल होने की खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गोलियां चलाने लगे। शुरुआत में खबर आई थी कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ समेत तीन लोग घायल हुए हैं, लेकिन बाद में मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि एक्टर सेफ हैं। वहीं , इस घटना में उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं टाइगर श्राफ पर हुए इस हमले की जिम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें