Get App

मेगा स्टार्स और मेगा एक्शन! ₹1000 करोड़ क्लब के एक्टर्स की ये फिल्में मचाएंगी तहलका

₹1000 करोड़ क्लब अब सिर्फ बॉक्स ऑफिस (box-office) तक सीमित नहीं, बल्कि फिल्मों (movies) के बजट तक भी पहुंच चुका है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan), प्रभास (Prabhas) और यश (Yash) जैसे सुपरस्टार्स की Upcoming Movies मेगा बजट और शानदार विजुअल्स के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। ये रही हाई-बजट फिल्में जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 24, 2026 पर 9:17 AM
मेगा स्टार्स और मेगा एक्शन! ₹1000 करोड़ क्लब के एक्टर्स की ये फिल्में मचाएंगी तहलका

भारतीय सिनेमा (Indian cinema) में अब सिर्फ 1000 करोड़ की कमाई ही नहीं, बल्कि 1000 करोड़ से ज्यादा बजट वाली फिल्मों का भी दौर शुरू हो चुका है। बॉक्स ऑफिस (box-office) पर रिकॉर्ड बना चुके कई सुपरस्टार्स अब ऐसे मेगा प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन सितारों की अपकमिंग फिल्मों (upcoming film) के बारे में, जो रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में हैं:

Shah Rukh Khan – King (शाहरुख खान – किंग)

साल 2023 में पठान (Pathaan) और जवान (Pathaan) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाले शाहरुख खान अब 'किंग' में नजर आएंगे। इस एक्शन-थ्रिलर (action-thriller) फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सुहाना खान (Suhana Khan) भी अहम भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है और इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें