मेगा स्टार्स और मेगा एक्शन! ₹1000 करोड़ क्लब के एक्टर्स की ये फिल्में मचाएंगी तहलका

₹1000 करोड़ क्लब अब सिर्फ बॉक्स ऑफिस (box-office) तक सीमित नहीं, बल्कि फिल्मों (movies) के बजट तक भी पहुंच चुका है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan), प्रभास (Prabhas) और यश (Yash) जैसे सुपरस्टार्स की Upcoming Movies मेगा बजट और शानदार विजुअल्स के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। ये रही हाई-बजट फिल्में जिनका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

अपडेटेड Jul 24, 2026 पर 9:17 AM

भारतीय सिनेमा (Indian cinema) में अब सिर्फ 1000 करोड़ की कमाई ही नहीं, बल्कि 1000 करोड़ से ज्यादा बजट वाली फिल्मों का भी दौर शुरू हो चुका है। बॉक्स ऑफिस (box-office) पर रिकॉर्ड बना चुके कई सुपरस्टार्स अब ऐसे मेगा प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन सितारों की अपकमिंग फिल्मों (upcoming film) के बारे में, जो रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में हैं:

Shah Rukh Khan – King (शाहरुख खान – किंग)

King (2026) - Movie | Reviews, Cast & Release Date in Gurugram (Gurgaon)- BookMyShow

साल 2023 में पठान (Pathaan) और जवान (Pathaan) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाले शाहरुख खान अब 'किंग' में नजर आएंगे। इस एक्शन-थ्रिलर (action-thriller) फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सुहाना खान (Suhana Khan) भी अहम भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है और इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है।


 

Allu Arjun – Raka (अल्लू अर्जुन – राका)

Raaka Update: Shah Rukh Khan to Cameo in Allu Arjun's Starrer? Read On Here | Asianet Newsable

पुष्पा 2 (Pushpa 2) की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन अब अपनी नई फिल्म 'राका' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। यह फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली है और फैंस इसके ऑफिशल अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Ranveer Singh – Pralay (रणवीर सिंह – प्रलय)

Here's everything you need to know about #RanveerSingh's next movie #PRALAY - Penned by #JaiMehta and Vishal Kapoor, 'PRALAY' is about a world ravaged by zombies. It is NOT an adaptation of

रणवीर सिंह जल्द ही 'प्रलय' के जरिए एक बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई देंगे। यह फिल्म जॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर (zombie survival thriller) पर बेस्ड होगी, जिसमें एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त ब्लेंड देखने को मिलेगा। फिल्म की रिलीज 2027 में तय की गई है और ऑडियंस को इससे काफी उम्मीदें हैं।

 

Prabhas – Fauji and Spirit (प्रभास – फौजी और स्पिरिट)

Prabhas Fauji Movie: 'ఫౌజీ'లో ప్రభాస్ పాత్ర ఇదేనా?.. గూస్‌బంప్స్ పక్కా..! | తెలుగు సినిమా వార్తలు - News18 Telugu

बाहुबली (Baahubali) और 'कल्कि 2898 AD' जैसी फिल्मों से ग्लोबल पहचान बना चुके प्रभास की दो बड़ी फिल्में लाइनअप में हैं। 'फौजी' 3 दिसंबर को रिलीज होगी, जबकि 'स्पिरिट' 2027 में थिएटर में दस्तक देगी। दोनों फिल्मों को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है।

 

Yash – Ramayana (यश – रामायण)

Yash Begins Filming 'Ramayana' in Mumbai with Epic War Sequence Sans Ranbir Kapoor: Reports | - The Times of India

'KGF: चैप्टर 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश अब रामायण (Ramayana) में रावण के रोल में नजर आएंगे। खास बात यह है कि वह इस मेगा प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है और इसे दिवाली के मौके पर रिलीज करने की योजना है।

Jr. NTR – Dragon (जूनियर एनटीआर – ड्रैगन)

HBDJrNTR : జూ.ఎన్టీఆర్‌ 'డ్రాగన్‌' మూవీ HD స్టిల్స్‌ | Jr NTR Birthday Special, Jr NTR Dragon Movie Glimpse HD Stills And Wallpapers Went Viral On Social Media | Sakshi

Jr. NTR, जिन्होंने 'वॉर 2' से बॉलीवुड (Bollywood) में एंट्री की, अब अपनी अगली फिल्म 'ड्रैगन' में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 जून 2027 को रिलीज होगी। इससे पहले वह 'देवरा: पार्ट 1' में भी अपने दमदार परफॉरमेंस से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं।

 

Yash: Naveen Kumar Gowda – Toxic (यश:नवीन कुमार गौड़ा– टॉक्सिक)

Toxic Yash Wallpapers - Top Free Toxic Yash Backgrounds - WallpaperAccess

'रामायण' के अलावा यश की एक और फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 26 अगस्त को थिएटर में आएगी। इसमें कियारा आडवाणी (Kiara Advani), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और नयनतारा (Nayanthara) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यश की पिछली फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने दुनियाभर में लगभग ₹1,215 करोड़ का कारोबार किया था, इसलिए उनकी नई फिल्मों को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।