साउथ की इस फिल्म में दिखेंगी दीपिका पादुकोण, शेयर किया अपडेट

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से हटने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है। दीपिका के इस फिल्म से बाहर होने के कई कारण सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच एक्ट्रेस ने अपने फैंस को अपने नए फिल्म के बारे में जानकारी दी

अपडेटेड Jun 07, 2025 पर 23:14
Story continues below Advertisement
जल्द ही दीपिका पादुकोण साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म में नजर आएगी।

फिल्म के मेकर्स ने दीपिका पादुकोण के जुड़ने की खुशी में एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में दीपिका को एटली के साथ स्क्रिप्ट पर बात करते और फिर फिल्म की तैयारी के लिए सेट पर जाते हुए दिखाया गया।

तमिल डायरेक्टर एटली की आने वाली मैग्नम ओपस फिल्म 'AA22xA6' का हिस्सा होंगी। दीपिका इस फिल्म में दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं।

मेकर्स ने वीडियो के कैप्शन में उन्हें एक "क्वीन" कहा है, जो अब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म की शूटिंग 2025 के बीच में शुरू होने वाली है और इसकी रिलीज 2026 में बड़े स्तर पर की जाएगी।

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की टीम डबल रोल निभाने वाले हैं। इससे कहानी में और भी ज्यादा मजा और ट्विस्ट जुड़ गया है। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

कुछ हफ्ते पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दीपिका पादुकोण को प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से हटा दिया गया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए कुछ खास शर्तें रखी थीं, जैसे 8 घंटे का काम, ज्यादा फीस और मुनाफे में हिस्सा, जो निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को मंजूर नहीं हुआ।

'स्पिरिट' के बाद अब खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण को नाग अश्विन की अगली फिल्म 'कल्कि 2' से भी बाहर किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दीपिका अपने काम से जुड़ी शर्तों को लेकर काफी सख्त हैं, जिससे प्रोड्यूसर्स को परेशानी हो रही है। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

दीपिका हाल ही में मां बनी हैं और वे अब अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बेहतर बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं, इसलिए वो काम के घंटों को सीमित रखना चाहती हैं।