कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने एक बार फिर अपनी बेमिसाल खूबसूरती और रॉयल चार्म से सबका दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनके इस लेटेस्ट लुक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बेहद खूबसूरत नियॉन ग्रीन सिल्क-जॉर्जेट ड्रेप्ट गाउन में नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
अदिति का यह मोनोक्रोमैटिक नियॉन ग्रीन गाउन बेहद मॉडर्न और एलिगेंट है। गाउन में एक हाई-स्लिट (High-slit) कट दिया गया है जो उनके लुक में बोल्डनेस और ग्लैमर का तड़का लगा रहा है। इसके साथ ही, गाउन के पीछे से अटैच्ड लंबी केप रेड कार्पेट पर चलते हुए एक रॉयल ड्रामैटिक इफेक्ट दे रही है। अपनी सिग्नेचर 'क्वाइट लग्जरी' स्टाइल को बरकरार रखते हुए अदिति ने इस ब्राइट आउटफिट के साथ ज्वेलरी को काफी सिंपल रखा। उन्होंने गले में डायमंड का सिंपल सा नेकलेस पहना हैं ताकि पूरा ध्यान उनके खूबसूरत गाउन पर ही रहे। अदिति ने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ सॉफ्ट ओपन वेव्स में खुला छोड़ा है। उनका मेकअप हमेशा की तरह बेहद न्यूड, फ्लॉलेस और ग्लोइंग रखा गया है, जो फ्रेंच रिविएरा की वाइब के साथ पूरी तरह मैच कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रही रील में अदिति रेड कार्पेट पर बेहद आत्मविश्वास और ग्रेस के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं। जब हवा में उनकी ड्रेस की केप लहराती है, तो उनका यह लुक किसी फेयरीटेल जैसा अहसास कराता है।