Get App

Dhurandhar Success: भाई की सफलता पर छलका 'अनुपमा' का प्यार, आदित्य धर ने की विजय गांगुली की तारीफ, तो गर्व से फूली नहीं समाईं रूपाली

Dhurandhar Success: निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर 2' में शानदार कोरियोग्राफी के लिए विजय गांगुली की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक बेहतरीन 'स्टोरीटेलर' बताया, जिससे फिल्म की टीम में खुशी का माहौल है। इस सराहना पर विजय की बहन और प्रसिद्ध अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने गर्व महसूस करते हुए सोशल मीडिया पर अपना प्यार और समर्थन जाहिर किया है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 18, 2026 पर 11:11 PM
Dhurandhar Success: भाई की सफलता पर छलका 'अनुपमा' का प्यार, आदित्य धर ने की विजय गांगुली की तारीफ, तो गर्व से फूली नहीं समाईं रूपाली

टीवी जगत की सबसे चहेती अभिनेत्री रूपाली गांगुली, जिन्हें आज घर-घर में 'अनुपमा' के नाम से जाना जाता है, इस समय सातवें आसमान पर हैं। लेकिन इस बार उनकी खुशी की वजह उनका अपना कोई शो नहीं, बल्कि उनके भाई विजय गांगुली की शानदार सफलता है। हाल ही में फिल्म 'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर ने विजय के काम की जमकर सराहना की, जिसे देखकर रूपाली भावुक हो गईं।

आदित्य धर का दिल जीतने वाला पोस्ट

मशहूर फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक विशेष पोस्ट साझा किया। उन्होंने विजय गांगुली को "बेहतरीन कोरियोग्राफर" बताते हुए उनकी प्रतिभा का लोहा माना। आदित्य ने लिखा: "विजय के साथ काम करना एक अलग अनुभव है। वह संगीत को केवल सुनते नहीं हैं, बल्कि उसे महसूस करते हैं और फिर उस एहसास को पर्दे पर उतारते हैं। फिल्म 'धुरंधर' के दौरान मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि वह एक निर्देशक की तरह सोचते हैं, जिससे मेरा काम बहुत आसान हो गया।"

आदित्य ने यह भी खुलासा किया कि वह फिल्म में एक लिप-सिंक डांस ट्रैक 'शरारत' को लेकर संशय में थे, लेकिन विजय के आत्मविश्वास और मुस्कान ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें