Get App

Ekta Kapoor: 'भूल भुलैया' के बाद 'भूत बंगला' बनी करियर की सबसे बड़ी हिट, एकता कपूर ने प्रियदर्शन के लिए लिखा भावुक नोट

Ekta Kapoor: फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 'भूत बंगला' की बॉक्स ऑफिस पर ₹231 करोड़ की शानदार सफलता को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत बताया है। इस मौके पर उन्होंने निर्देशक प्रियदर्शन के लिए एक भावुक नोट साझा करते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव और आपसी सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 08, 2026 पर 10:00 AM
Ekta Kapoor: 'भूल भुलैया' के बाद 'भूत बंगला' बनी करियर की सबसे बड़ी हिट, एकता कपूर ने प्रियदर्शन के लिए लिखा भावुक नोट

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए झंडे गाड़ दिए हैं। इस फिल्म की शानदार कामयाबी से गदगद एकता ने इसे अपने अब तक के करियर की सबसे बड़ी हिट करार दिया है। इस मौके पर उन्होंने फिल्म के निर्देशक और दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन के लिए एक बेहद इमोशनल नोट लिखकर अपना आभार व्यक्त किया है।

बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का जलवा

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब वे साथ आते हैं, तो जादू होना तय है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने दुनिया भर में 231 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। साल 2026 की सबसे सफल फिल्मों में शुमार इस हॉरर-कॉमेडी ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि प्रोड्यूसर्स की झोली भी भर दी है।

प्रियदर्शन के लिए एकता का खास संदेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें