
खासकर उनके नन्हे भांजे बेबी रिवर ने मामा को गर्व से दोस्त तक बताया! उनकी ये मासूमियत और क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
अहान पांडे और उनका भांजा बेबी रिवर की इंस्टाग्राम पर साझा की गई । तस्वीरों में एकदम मैचिंग सफेद टी‑शर्ट पहनकर नजर आ रहे हैं।
रिवर की फ्रंट साइड टी शर्ट पर लिखा था Krish Kapoor is my best friend यह सैयारा में अहान पांडे द्वारा निभाए गए किरदार कृष कपूर की ओर प्यारा नाता दर्शाता है।
अलाना पांडे ने पोस्ट में लिखा कि अहान पांडे इज माई अकंल बट कृष कपूर इड माई बेस्ट फ्रेंड । इस प्यारी लाइन ने इंटरनेट पर दिलों पर कब्जा कर लिया।
कुछ तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अलाना भी है जो मिलकर सैयारा की सफलता जश्न में शामिल हो रही हैं।
इसके साथ ही एक वीडियो और फोटो में अहान और बेबी रिवर परिवार की पूजा में शामिल हैं । आराम से बैठे रिवर को मामा की गोद में देखना बेहद प्यारा लग रहा है।
सैयारा रिलीज के महज 13 दिनों में 273.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है, और ₹300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की प्रमोशन में स्टार कास्ट ने हिस्सा न लेकर भी सफलता हासिल की । फिल्म को सिर्फ कंटेंट ने हवा दी।