Satendra Soni: आमिर खान की फ़िल्म 'लापता लेडीज़' में अहम भूमिका निभाने वाले सत्येंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी भरी स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फ़िल्म सेट पर अपनी बकाया पेमेंट मांगने पर उन्हें पीटने की धमकी दी गई। एक्टर रो पड़े और बताया कि मध्य प्रदेश में एक फ़िल्म की शूटिंग के बाद उन्हें पेमेंट नहीं दिया गया। 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने अब एक्टर की स्थिति पर ध्यान दिया है और अपने ऑफ़िशियल X अकाउंट पर इस बारे में एक नोट लिखा है।
