दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब लिए एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने एलीगेंस से लोगों का दिल जीत लिया है।
ऐश्वर्या ने हाल ही में अपने पेरिस ट्रिप की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो L’Oréal फैशन वीक की हैं।
इन फोटोज में उनका कॉन्फिडेंट और ग्रेसफुल लुक यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। फैंस उन्हें “बॉस लेडी” कहकर कॉम्प्लिमेंट दे रहे हैं, वहीं फोटोज पर प्यार बरसा रहे हैं।
तस्वीरों में ऐश्वर्या राय ब्लू पैंटसूट को कैरी किया है, जिसे मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
उनका यह आउटफिट फॉर्मल होने के साथ-साथ ग्लैमरस भी है। गोल्डन लैपल वाले स्ट्रक्चर्ड ब्लेज़र के साथ उन्होंने हाई-वेस्टेड, वाइड-लेग ट्राउज़र पहना है।
ब्लेज़र के अंदर उन्होंने व्हाइट कॉलर्ड शर्ट कैरी की है, जो पूरे लुक को क्लासी और प्रोफेशनल बना रही हैं।
ऐश्वर्या ने ब्लेज़र के लैपल पर एक लॉन्ग चेन पेंडेंट और शोल्डर पर एक फ्लोरल ब्रोच लगाया है। वहीं उन्होंने अपने आउटफिट लुक को डार्क शूज़ के साथ पूरा किया है।