Actors Exit Films: रणवीर सिंह की गलती...या 'धुरंधर' की सक्सेस इंडस्ट्री को नहीं हो रही हजम, इससे पहले इन एक्टर्स के फिल्म छोड़ने पर नहीं लगा बैन

Actors Exit Films: इन दिनों रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रही अनबन हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर से पहले सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा समेत कई स्टार्स एंड मोमेंट पर फिल्मों को न कह चुके हैं।

अपडेटेड May 31, 2026 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
रणवीर इंडस्ट्री के पहले एक्टर हैं, जिन्होंने लास्ट मोमेंट पर फिल्म छोड़ी है। इससे पहले Shah Rukh Khan, Salman Khan और Aamir Khan से लेकर प्रियंका चोपड़ा समेत कई नामी-गिरामी चेहरे ये कदम उठा चुके हैं।

Actors Exit Films: फरहान अख्तर की Don 3 से लास्ट मोमेंट पर बाहर होने पर Ranveer Singh को FWICE ने बैन कर दिया है। एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने ये फिल्म शुरू होने से तीन हफ्ते पहले फिल्म को न कहा। इससे फरहान को 45 करोड़ का बड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन रणवीर इंडस्ट्री के पहले एक्टर हैं, जिन्होंने लास्ट मोमेंट पर फिल्म छोड़ी है। इससे पहले Shah Rukh Khan, Salman Khan और Aamir Khan से लेकर प्रियंका चोपड़ा समेत कई नामी-गिरामी चेहरे ये कदम उठा चुके हैं, तब नकोई बवाल हुआ और नहीं सुर्खियां बनीं।

करीना कपूर खान- कहो न प्यार है

'कहो न प्यार है' से सिर्फ ऋतिक रोशन का ही नहीं बल्कि करीना कपूर भी अपना डेब्यू होने वाला था। उन्होंने कुछ दिनों की शूटिंग भी की थी। खबरों के मुताबिक तभी उनकी मां बबीता कपूर और फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन के बीच तीखी अनबन हो गई थी। इसके बाद करीना फिल्म से बाहर हो गई थीं। उनके निकलने के तीन दिनों के अंदर ही मेकर्स ने अमीषा पटेल को फिल्म में कास्ट किया था।


शाहरुख खान- रोबोट

फिल्ममेकर शंकर की बिग बजट सुपरहिट फिल्म 'रोबोट' में पहले रजनीकांत नहीं बल्कि शाहरुख खान लीड रोल में दिखने वाले थे। वो इस मूवी के प्रोड्यूसर भी कर रहे थे। मगर इससे पहले कि फिल्म शुरू होती वह इशसे पीछे हट गए। इसके पीछे शंकर से उनके क्रिएटिव डिफरेंस बताए। शाहरुख इस मूवी को स्टार्ट टू एंड एक बार में पूरी शूट करने के मूड में थे। वहीं शंकर वक्त लेकर कई टुकड़ों में काम करने की प्लानिंग बना रहे थे।

ऐश्वर्या राय बच्चन- हीरोइन

करीना स्टारर 'हीरोइन' का भी कुछ ऐशा ही सीन है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन नज़र आने वाली थीं। डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने उनके साथ मूवी पर काम शुरू भी कर दिया था। ऐश्वर्या के साथ फिल्म के फोटोशूट्स वगैरह भी पूरे हो गए थे। मगर फिर ऐश्वर्या ने प्रेग्नेंसी का खुलासा करके खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था।

रेखा- फितूर

आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ की 'फितूर' में रेखा भी दिखने वाली थी। उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग स्टार्ट भी कर दी थी। इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। मगर फिर उन्होंने आखिरी मौके पर खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया। खबरों की माने तो वो और डायरेक्टर अभिषेक कपूर उनके कैरेक्टर और लुक को लेकर आपसी सहमति नहीं बना पा रहे थे।

ऋतिक रोशन- शुद्धि

करण जौहर, ऋतिक रोशन के साथ 'शुद्धि' नाम की बिग बजट मूवी बनाने की फिराक में थे। इसे अनाउंस भी किया गया था। मगर फिर ऋतिक ने फिल्म को न कह दिया था। उनके इस फैसले के पीछे दो वजह था। पहला ये कि उन्हें 'बैंग बैंग' फिल्म के दौरान सिर में गंभीर चोट लग चुकी थी, जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी थी, दूसरा कारण ये था कि वह इस मूवी के प्रॉफिट में 40 परसेंट हिस्से की डिमांड कर रहे थे, जिसके लिए करण तैयार नहीं थे।

अक्षय कुमार- मोगुल

टी-सीरीज़ के मालिक दिवंगत गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में अक्षय कुमार को कास्ट किया गया था। ऑफिशियल पोस्टर रिलीज हो चुके थे। मगर अक्षय स्क्रिप्ट में आनाकानी करते हुए इससे अलग हो गए। उनके इस फैसले ने टी-सीरीज़ के मालिक भूषण कुमार को परेशान और नाराज कर दिया था। जिसके बाद भूषण ने कहा था कि वो इस मूवी में उनसे भी बड़ा एक्टर लेकर आएंगे। मगर अक्षय ने पब्लिकली ऐलान कर दिया था कि उनके अलावा कोई भी ये कैरेक्टर प्ले नहीं करेगा। इसके बाद फिल्म हमेशा के लिए बंद ही हो गई थी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस- भारत

सलमान खान स्टारर 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में दिखने वाली थीं। मेकर्स ने उनकी डेट्स लॉक कर दी थीं। मगर उन्होंने लास्ट मोमेंट पर फिल्म को छोड़ दिया था। इस बात के लिए प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने उन्हें अनप्रोफेशनल तक कह दिया था। वहीं सलमान भी काफी नाराज़ हुए थे। फिल्म छोड़ने के पीछे उनका निक जोनस से सगाई करना था। जब सलमान को बात पता चली तो सभी शिकायतें दूर हो गई। भाईजान प्रियंका-निक के रिसेप्शन में भी शामिल हुए थे।

सलमान खान- इंशाअल्लाह

संजय लीला भंसाली सालों बाद सलमान खान के साथ 'इंशाअल्लाह' बनाने वाले थे। इसमें सलमान के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं। मगर सलमान ने शूट शुरू होने से एक हफ्ते पहले ये फिल्म से किनारा कर लिया था। बताया गया कि उनके और भंसाली के बीच फिर अनबन हो गई थी। सलमान मूवी की एंडिंग चेंज करना चाहते थे, मगर भंसाली तैयार नहीं हुए। इसके बाद फिल्म डब्बा बंद हो गई।

शाहरुख खान- सारे जहां से अच्छा

'ज़ीरो' के ठीक बाद शाहरुख खान जनवरी 2019 से 'सारे जहां से अच्छा' की शूटिंग करने वाले थे। ये स्पेस में जाने वाले भारत के पहले एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की लाइफ पर आधारित थी। ‘भोपाल एक्सप्रेस’ वाले महेश मथाई इसे डायरेक्ट कर रहे थे। मगर 'ज़ीरो' पिटी और शाहरुख ने एक्टिंग से दूरी बना ली। उन्होंने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर को फोन कर कहा कि वो एक्टिंग से ब्रेक लेना चाहते हैं। इसके बाद वो अगले चार सालों तक किसी फिल्म में नहीं दिखे थे।

कार्तिक आर्यन- दोस्ताना 2

करण जौहर के प्रोडक्शन में कार्तिक आर्यन 'दोस्ताना 2' में लीड रोल में थे। उनेक अलावा लक्ष्य लालवानी और जाह्नवी कपूर भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। फिल्म अनाउंस हुई और 20 दिनों की शूटिंग भी हो चुकी थी। मगर फिर कार्तिक इस मूवी बाहर निकल गए। बताया गया कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट और क्लाइमैक्स से परेशानी थी। उनके इस फैसले पर भी खूब हो-हल्ला मचा था। इतना कि धर्मा प्रोडक्शंस ने कार्तिक को अनप्रोफेशनल कहकर नाराजगी जाहिर की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।