Get App

Aishwarya Sharma Ganpati: ऐश्वर्या शर्मा के तलाक की खबरें फिर हुईं तेज, गणपति पूजन से पति नील दिखे गायब

Aishwarya Sharma Ganpati: एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा लंबे समय से नील भट्ट के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच गणपति की पूजा भी उन्होंने अकेले की है, जिससे इन खबरों को और हवा मिल गई है।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 11:24
Aishwarya Sharma Ganpati: ऐश्वर्या शर्मा के तलाक की खबरें फिर हुईं तेज, गणपति पूजन से पति नील दिखे गायब

हाल में ही ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर गणपति पूजा की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को बधाई दी। उनकी पोस्ट में फैंस को नील भट्ट नजर नहीं आए, जिसके चलते लोगों ने उनसे एक्टर को लेकर सवाल कर लिए। फैंस दोनों के अलग होने को लेकर काफी परेशान हैं।

ऐश्वर्या ने अकेले बप्पा के साथ पोज देते हुए ढेर सारी फोटोज को फैंस के साथ शेयर किया हैं। इन फोटोज में वो बेहद प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने पिंक और यलो फ्लोवर प्रिंट का कोर्ड सेट कैरी किया है।

ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या ने बिना नील के तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रक्षाबंधन के मौके पर भी ऐश्वर्या की फोटोज में नील नहीं दिखाई दिए थे।

पहले दोनों साथ में डांस वीडियो, फनी वीडियो बनाकर शेयर करते थे। मगर अब काफी टाइम से कपल साथ नहीं दिखा है। यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और शायद अलग होने जा रहे हैं।

फैंस का मानना है कि ऐश्वर्या ने अकेले गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करके फैंस को हिंट दे दी है। एक्ट्रेस ने इशारों में बता दिया है कि दोनों अलग रह रहे हैं।

हालांकि एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और एक्टर नील भट्ट की तरफ से अभी तक तलाक को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें नील और ऐश्वर्या की शादी को 4 साल का समय बीत चुका है। दोनों ने साथ में नच बलिए औऱ बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में दिख चुके हैं। लेकिन दोनों की जोड़ी पहली बार गुम है किसी के प्यार में टीवी शो से पॉपुलर हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें