Get App

Drishyam 3 advance booking: 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग का ऐलान, इस डेट से बुक कर सकेंगे फर्स्ट डे शो के लिए टिकिट

Drishyam 3 advance booking: अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग का ऐलान कर दिया गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 5:49 PM
Drishyam 3 advance booking: 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग का ऐलान, इस डेट से बुक कर सकेंगे फर्स्ट डे शो के लिए टिकिट
एडवांस बुकिंग शुरू होने से पता चलेगा कि दर्शक इस फ्रैंचाइजी के आखिरी चैप्टर पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। पिछली फिल्मों की मजबूत फैन-फॉलोइंग को देखते हुए थिएटर में रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर सबकी नजर रहेगी।

Drishyam 3 advance booking: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का काफी बज बना हुआ है। 2 अक्टूबर को रिलीज होने से पहले ही इसे लेकर काफी उत्साह है। मेकर्स ने शुक्रवार को ऐलान करते हुए बताया कि एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू होगी।

पैनोरमा स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए कन्फर्म किया कि प्री-बुकिंग रविवार से शुरू हो जाएगी। कैप्शन में लिखा था- "आखिरी हिस्से की शुरुआत के लिए पहले से तैयार रहें! बुकिंग 27 सितंबर को खुलेगी। #DrishyamTheConclusion 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में। #DrishyamDay #2ndOct।"

एडवांस बुकिंग शुरू होने से पता चलेगा कि दर्शक इस फ्रैंचाइजी के आखिरी चैप्टर पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। पिछली फिल्मों की मजबूत फैन-फॉलोइंग को देखते हुए थिएटर में रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर सबकी नजर रहेगी।

इस बीच 'दृश्यम द कन्क्लूज़न' के डिस्ट्रीब्यूशन के मामले में भी एक बड़ी बात सामने आई है। पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज ने फिल्म के ओवरसीज (विदेशों में) थिएटर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए हाथ मिलाया है। इस सहयोग का मकसद अजय देवगन की इस फिल्म को बड़े अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाना है और मेकर्स इसे दुनिया भर में 8,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें