Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला ने पुष्टि करते हुए कहा कि वे Bisexual हैं। उन्होंने होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के सामने कहा कि गौरव खन्ना से शादी करने से पहले उनके कुछ महिलाओं के साथ संबंध थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ वे सेफ फील करती हैं।

Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला ने पुष्टि करते हुए कहा कि वे Bisexual हैं। उन्होंने होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के सामने कहा कि गौरव खन्ना से शादी करने से पहले उनके कुछ महिलाओं के साथ संबंध थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ वे सेफ फील करती हैं।
जब आकांक्षा चमोला से उनके सीक्रेट के बारे में पूरी तरह से ओपन होने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, "तो मैं शादी से पहले Bisexual थी। मेरे रिश्ते रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ। बहुत ज्यादा इंटीमेट रिलेशन नहीं रह रहे हैं, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ संबंधों में रही हूं और, बस, वही है, मुझे लड़कियां पसंद हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं तारीफ करती हूं...अटरेक्ट होती हूं उनकी तरफ। बस, मुझे लगता है, मेरा वो मेरा सुरक्षित स्थान है। बड़े होकर, मुझे ऐसा लगता है कि यह एक बहुत ही पुरुष-प्रधान दुनिया है और हमेशा से आप मम्मी की तरफ जाते हो, बहनों की तरफ जाते हो तो कहीं ना कहीं वो एक कम्फर्ट जोन जो उनसे मिलता है, मुझे वह पसंद है।"
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे वह फेमिनिन एनर्जी बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि मैं उसमें खूब फलती-फूलती हूं। हम जिस समाज में रहते हैं, वहां लोग कहते हैं कि दो लड़कियां कभी दोस्त नहीं हो सकतीं, उनके बीच हमेशा जलन या कॉम्पिटिशन होता है, लेकिन मेरे मन में ऐसी कोई भावना नहीं आती। मेरे लिए तो सभी महिलाएं खूबसूरत हैं। मेरे लिए तो बस प्यार है, अब आप इसे कोई भी नाम दें... यह समाज का दिया हुआ नाम है। मेरे लिए, यह सच्चा प्यार है।
शो में अपनी सच्चाई बताने के बाद आकांक्षा के साथ कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए और होस्ट्स ने अपनी सच्चाई को स्वीकार करने के लिए उनकी तारीफ की। जब फराह खान ने उन्हें गले लगाया और उनकी हिम्मत की तारीफ की, तो आकांक्षा की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि शो में आना एक गलती थी, क्योंकि पहले दिन से ही उनके राज खुल रहे थे। इस बात से उनका इशारा उस समय की ओर था, जब उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो गए हैं और तलाक ले रहे हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।