गौरव खन्ना से जुड़े सवाल का जवाब नहीं देना चाहती आकांक्षा चमोला? ‘लॉक अप’ को लेकर भी कही ये बात

आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। ‘लॉक अप: सच या सजा’ में उन्होंने गौरव खन्ना से अलग होने का खुलासा कर फैंस को चौंका दिया था। अब अभिनेत्री ने गौरव और शो से जुड़े सवालों पर बात करने से इनकार करते हुए इस मामले को निजी रखने का फैसला किया है

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 7:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में गौरव खन्ना से अलग होने की जानकारी देकर फैंस को हैरान कर दिया था

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘लॉक अप: सच या सजा’ में खुलासा किया कि वह और उनके पति और टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने एक-दूसरे से अगल होने का फैसला किया है। आकांक्षा की ये बात सुनकर फैंस हैरान रह गए थे। वहीं हाल में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने एक्टर गौरव खन्ना और ‘लॉक अप’ से जुड़े सवालों पर बात करने से इनकार कर दिया है। एक्ट्रेस ने इस मामले में अपनी निजी जिंदगी को चर्चा से दूर रखने का फैसला किया है।

हाल ही में आकांक्षा चमोला ‘लॉक अप: सच या सजा’ के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। शो के दौरान उन्होंने अपनी शादी और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए है।

गौरव और ‘लॉक अप’ पर नहीं करना बात


सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आकांक्षा चमोला रिपोर्टर्स से बातचीत करती नजर आईं। बातचीत शुरू होने से पहले ही उन्होंने मुस्कुराते हुए साफ कर दिया कि, वह गौरव खन्ना या ‘लॉक अप’ से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगी। अभिनेत्री ने कहा कि अपनी शादी को लेकर कई महीनों तक सार्वजनिक चर्चा होने के बाद अब वह इस मामले को निजी रखना चाहती हैं और इन विषयों पर बात नहीं करना चाहतीं।

 

‘लॉक अप 2’ में किया था खुलासा

आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में गौरव खन्ना से अलग होने की जानकारी देकर फैंस को हैरान कर दिया था। उन्होंने बताया था कि, दोनों एक साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे थे और अब तलाक की प्रक्रिया की ओर बढ़ रहे हैं। आकांक्षा ने ये भी स्पष्ट किया था कि उनका अलग होना शो की पब्लिसिटी या TRP के लिए नहीं था। शो खत्म होने के बाद उन्होंने कहा था कि इमोशनल रूप से दोनों अपनी शादी से आगे बढ़ चुके हैं और अब सिर्फ तलाक से जुड़े दस्तावेजों पर औपचारिक साइन होना बाकी है।

‘बिग बॉस 19’ गौरव ने की थी रिश्ते पर बात

इस खबर के फैंस हैरान रह गए थे, क्योंकि ‘बिग बॉस 19’ के दौरान गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ बताया था। शो में वह अक्सर आकांक्षा और उनके प्रति अपने प्यार का जिक्र करते थे। गौरव ने ये भी बताया था कि वह बच्चे चाहते थे, लेकिन आकांक्षा की इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने इस फैसले को स्वीकार किया। उन्होंने कहा था कि दोनों की लव मैरिज थी और ऐसे में वह अपनी पत्नी की पसंद और फैसले का सम्मान करना चाहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।