Get App

Akshaye Khanna: मुंबई में 33.26 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक बने अक्षय खन्ना, खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट

Akshaye Khanna: प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों के मुताबिक अक्षय विनोद खन्ना ने पॉश मालाबार हिल इलाके में ₹33.26 करोड़ में एक फ्लैट खरीदा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 3:11 PM
Akshaye Khanna:  मुंबई में 33.26 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक बने अक्षय खन्ना, खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट
स्क्वायर यार्ड्स को मिले डॉक्यूमेंट्स के अनुसार सितंबर 2026 में रजिस्टर हुए इस सौदे पर ₹1.99 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा है।

Akshaye Khanna: स्क्वायर यार्ड्स द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार एक्टर अक्षय विनोद खन्ना ने मुंबई के मालाबार हिल में ₹33.26 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा है। इस लग्जरी अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फुट है, जिसमें 175.45 वर्ग फुट की बालकनी भी शामिल है। कुल एरिया 2,516.84 वर्ग फुट है। इसमें तीन पार्किंग यूनिट भी मिलती हैं।

स्क्वायर यार्ड्स को मिले डॉक्यूमेंट्स के अनुसार सितंबर 2026 में रजिस्टर हुए इस सौदे पर ₹1.99 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा है। हालांकि इस बारे में अक्षय खन्ना की तरफ से कोई बयान नहीं आया है

मालाबार हिल इलाका

मालाबार हिल मुंबई के सबसे पसंदीदा रिहायशी इलाकों में से एक है, जो साउथ मुंबई में अपनी बेहतरीन लोकेशन, प्रीमियम घरों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। अरब सागर के किनारे बसा यह इलाका नेपियन सी रोड, वाल्केश्वर रोड और पेडर रोड जैसी मुख्य सड़कों के जरिए अहम कमर्शियल और लाइफस्टाइल जगहों से जुड़ा हुआ है और यहां से मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट और कोलाबा तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें