Box Office मुकाबला: नवंबर की शुरुआत में फिल्म देखने वालों को कुछ खास मिलने वाला है। एक तरफ रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) रिलीज होगी, तो दूसरी तरफ 90 के दशक की हिट फिल्म 'मोहरा' (Mohra) एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर है।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म 'मोहरा' 6 नवंबर 2026 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म साल 1994 में आई थी। इस बार इसे बेहतर तस्वीर और आवाज के साथ दिखाया जाएगा, जिससे ऑडियंस इसे नए अंदाज में देख सकेंगे। फिल्म से जुड़ी खास बातें :
• पहली बार रिलीज: 1 जुलाई 1994
बदले की कहानी में छिपा है 'मोहरा' का खेल
फिल्म में सुनील शेट्टी ने विशाल अग्निहोत्री का रोल निभाया है, जो अपनी पत्नी और बहन की हत्या का बदला लेना चाहता है। पत्रकार रोमा सिंह यानी रवीना टंडन उसे जेल से बाहर निकालने में मदद करती हैं। इसके बाद विशाल एक अमीर कारोबारी जिंदल के लिए काम करने लगता है, जो उसका इस्तेमाल अपराधियों को खत्म करने के लिए करता है। इंस्पेक्टर अमर सक्सेना यानी अक्षय कुमार इस मामले की जांच करते हैं और धीरे-धीरे एक बड़ी साजिश का पता लगाते हैं। फिल्म में परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह, गुलशन ग्रोवर, रजा मुराद और सदाशिव अमरापुरकर भी दमदार रोल में नजर आए थे।
वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है। इसे लेकर ऑडियंस में काफी उत्साह है।
'रामायण' की कमाई और 'मोहरा' से बॉक्स ऑफिस मुकाबला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' पहले दिन दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। इसमें 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल है। भारत में फिल्म की कमाई 110 करोड़ रुपये से ज्यादा रहने का अनुमान है, जिसमें करीब 80 करोड़ रुपये हिंदी वर्जन से आ सकते हैं। हालांकि, ये शुरुआती अनुमान हैं।
'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि अक्षय कुमार की 'मोहरा' 6 नवंबर को सिनेमाघरों में लौटेगी। ऐसे में ऑडियंस के पास एक तरफ नई पौराणिक फिल्म और दूसरी तरफ 90 के दशक की हिट एक्शन फिल्म देखने के ऑप्शन होगा। अब देखना होगा कि दोनों फिल्मों को ऑडियंस से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।