Actors Fitness: किसी ने छोड़ा समोसा..., तो किसी ने 14 साल से नहीं किया डिनर, जानें फिटनेस के लिए एक्टर्स ने किन आदतों को बदला

Actors Fitness: फिटनेस के लिए बॉलीवुड स्टार्स अपनी आदतों में बड़े बदलाव करते हैं। अक्सर वह लोगों को भी अपनी डाइट बैलेंस करने की सलाह देते नजर आते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि अपनी हेल्द के लिए इन एक्टर्स ने किन-किन आदतों में किया बदलाव...

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 11:10 AM
वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के मौके पर हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे कि जिन्होंने अपने फेवरेट खाने को हेल्थ की वजह से खाना छोड़ दिया है।

Actors Fitness: डाइट करना हर किसी के लिए बेहद मुश्किल होता है, खास कर अपने फेवरिट फूड का त्याग करना। लेकिन स्टार्स अपनी फिटनेस के लिए काफी मेहनत करते हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने पिछले 15 साल से समोसे की तरफ देखा तक नहीं हैं। अपनी सेहत को लेकर वह बेहद सजग रहते हैं। वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के मौके पर हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे कि जिन्होंने अपने फेवरेट खाने को हेल्थ की वजह से खाना छोड़ दिया है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर लाइम लाइट में बने रहते हैं। उनके लंच से लेकर डिनर तक में कम मसाले और कम नमक वाला सादा खाना शामिल होता है। अपनी हेल्थ के लिए 15 साल से उन्होंने समोसे को हाथ तक नहीं लगाया है।


सोनम कपूर

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन आइकन हैं। वह अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क हैं। एक्ट्रेस कई बार इस चीज का खुलासा कर चुकी हैं कि वह घर के बने खाने ही खाती हैं। वहीं एक्ट्रेस ने सेहत के लिए अपने फेवरिट योगर्ट को खाना छोड़ दिया है। एक्ट्रेस ने वजह बताते हुए कहा कि इसे खाने से उनके पेट में दिक्कत हो जाती है, उनका पेट काफी सेंसटिव है।

मनोज बाजपेई

मनोज बाजपेयी ने अपनी हर फिल्म में किरदार के हिसाब से ट्रांसफॉर्मेंशन करके लोगों का दिल जीता है। वहीं एक्टिंग में माहिर होने के साथ एक्टर अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान देते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि पिछले 14 सालों से उन्होंने डिनर को हाथ तक नहीं लगाया है।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के दैरान फिटनेस को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में ना सिर्फ उनकी एक्टिंग के लोग कायल हुए बल्कि फैंस उनकी फिटनेस को देख चौंक गए थे। दरअसल फिल्म के लिए एक्टर ने सिक्स पैक एब्स बनाए थे। इसके लिए एक्टर ने चीनी को अपनी डाइट से लगभग 2 सालों के लिए टाटा बाय बाय बोल दिया था। वहीं जब फिल्म की शूटिंग पूरी हुई तो एक्टर ने गुलाब जामुन खाकर इसका जश्न मनाया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भी अपनी डाइट का बेहद खयाल रखती हैं। एक्ट्रेस हर दो घंटे के बीच कुछ खाती हैं। वहीं साउथ इंडियन होने के नाते चावल से उन्हें खास लगाव है। लेकिन सेहत के चलते उन्होंने चावल खाना बेहद कम कर दिया हैं।

गुरमीत चौधरी

टीवी से बॉलीवुड में नाम कमाने वाले एक्टर गुरमीत चौधरी भी इस लिस्ट में आते हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियां में रहते थे। एक्टर बेहद स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करते हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि उन्होंने 15 सालों से समोसा जुबान पर नहीं रखा है।

आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर

बात आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर की करें तो तीनों खाने की बेहद शौकीन हैं। लेकिन सभी अपनी हेल्थ का बहुत ख्याल रखती हैं। जहां आलिया भट्ट चीनी से दूरी बनाए रखती हैं, तो वहीं करीना और मलाइका खाने में घी और घर के खाने जैसे दाल चावल, खिचड़ी को डाइट में शामिल करने की सलाह देती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।