Welcome To The Jungle Fees: खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' के लिए फीस काफी कम चार्ज की है। उन्होंने अपनी तय फीस एडवांस में लेने के बजाय फिल्म के लंबे समय के प्रदर्शन के आधार पर अपनी कमाई तय की है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में लीड निभा रहे अक्षय कुमार ने इस प्रोजेक्ट के लिए सिर्फ 1.8 करोड़ रुपये फीस ली है। रिपोर्ट के मुताबिक कुमार ने फिल्म की रिलीज के बाद प्रॉफिट में एक बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए बातचीत की है।
