Bhooth Bangla OTT release: इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है 'भूत बंगला', जानें कब और कहां फिल्म का उठा सकते हैं लुफ्त

Bhooth Bangla OTT release: अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। फिल्म की स्ट्रीमिंग का ऐलान कर दिया गया है।

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 4:20 PM
'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के बैनर तले अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

Bhooth Bangla OTT release: प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म 'भूत बंगला' स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फ़िल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसे मिले-जुले रिव्यू मिले थे। बॉक्स ऑफ़िस पर भी इसने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। चलिए बताते हैं कि इसे कब और कहां स्ट्रीम किया जा सकता है।

'भूत बंगला' 12 जून से Netflix पर स्ट्रीम होगी। गुरुवार को OTT प्लेटफ़ॉर्म ने अपने सोशल मीडिया पर यह ऐलान करते हुए लिखा- ज़ोर-ज़ोर से बोलकर सबको डरा दो....भूत बंगला में जल्द एंट्री होगी ।12 जून को Netflix पर 'भूत बंगला' देखें।"

अनाउंसमेंट के नीचे एक कमेंट में लिखा था, "इसे दोबारा देखने का बेसब्री से इंतज़ार है।" एक और कमेंट में लिखा था, "आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ।" कुछ लोगों ने पूछा कि क्या फिल्म को साउथ इंडियन भाषाओं में डब किया जाएगा। एक यूज़र ने तो यह भी लिखा, "चलो, मेंबरशिप फिर से शुरू करने का समय आ गया है।" X (पहले ट्विटर) के एक यूज़र ने लिखा, "इसे देखने का बेसब्री से इंतज़ार है! थिएटर में पहला हाफ बहुत मज़ेदार था, लेकिन दूसरा हाफ थोड़ा लंबा खिंच गया था। उम्मीद है कि नेटफ्लिक्स पर VFX बेहतर दिखेंगे।"


'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के बैनर तले अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, जिस्शु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी ने काम किया है। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, 'भूत बंगला' ने रिलीज़ के 55 दिनों में भारत में ₹181.93 करोड़ (नेट) और दुनिया भर में ₹269.22 करोड़ की कमाई की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।