Love Lottery: दुल्हन बनीं हेली दारूवालास...सवालों में उलझे अक्षय ओबेरॉय, ‘लव लॉटरी’ का पोस्टर हुआ रिलीज

Love Lottery: पुरुष अधिकारों के मुद्दे को सामने लाती है अरविंद पांडे की ‘लव लॉटरी’। अक्षय ओबराय और हेली दारूवाला स्टारर 18 सितंबर को रिलीज हो रही है।

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 3:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘लव लॉटरी’ का निर्माण कुलदीप भार्गव उर्फ तुषार ने किया है और निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा अंकुर खत्री ने लिखी है।

Love Lottery: क्राइम-सस्पेंस सोशल ड्रामा फिल्म ‘लव लॉटरी’ का दिलचस्प पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में अभिनेत्री हेली दारूवाला दुल्हन के खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं अक्षय ओबेरॉय का किरदार कई सवालों और रहस्यों के बीच उलझा हुआ दिखाई देता है। दोनों कलाकारों का यह अलग और रहस्यमयी लुक फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है।

अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला अभिनीत ‘लव लॉटरी’ रिश्तों, भरोसे, अपराध और सामाजिक सरोकारों को एक साथ जोड़ती कहानी है। फिल्म में पुरुष अधिकार जैसे संवेदनशील मुद्दे को कहानी के केंद्र में रखा गया है। फिल्म का उद्देश्य किसी निष्कर्ष को थोपने के बजाय रिश्तों की जटिलताओं, सामाजिक सोच और न्याय से जुड़े कई सवालों को दर्शकों के सामने रखना है।

फिल्म के निर्देशक अरविंद पांडे कहते हैं, “लव लॉटरी सिर्फ एक क्राइम-सस्पेंस फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे सामाजिक मुद्दे को भी सामने लाती है जिस पर बातचीत होना जरूरी है। हमने पुरुष अधिकार जैसे विषय को एक रोचक और भावनात्मक कहानी के माध्यम से प्रस्तुत करने की कोशिश की है। असली रहस्य और कहानी में कई ऐसे मोड़ हैं, जिन्हें दर्शक बड़े पर्दे पर एंजॉय कर पायेंगे।”


निर्माता कुलदीप भार्गव उर्फ तुषार कहते हैं, “हम चाहते थे कि लव लॉटरी दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें सोचने पर भी मजबूर करे। फिल्म जिस विषय को सामने लाती है, उसे आमतौर पर इस नजरिए से कम ही देखा गया है। हमें उम्मीद है कि यह कहानी दर्शकों से जुड़ने में कामयाब होगी।”

फिल्म के लेखक अंकुर खत्री कहते हैं, “लव लॉटरी के जरिए मैंने रिश्तों, भरोसे और भावनाओं को एक ऐसी कहानी के माध्यम से तलाशने की कोशिश की है, जिसमें दर्शक लगातार यह सोचते रहें कि आखिर आगे क्या होने वाला है। संवेदनशील विषय के साथ रहस्य और सस्पेंस को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है।”

सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘लव लॉटरी’ का निर्माण कुलदीप भार्गव उर्फ तुषार ने किया है और निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है। फिल्म की कहानी और पटकथा अंकुर खत्री ने लिखी है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला के साथ कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अग्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नवीन वी. मिश्रा ने संभाली है, एडिटर प्रकाश झा है जबकि संगीत वरुण मिश्रा और अरविंद पांडे ने दिया है।

दिलचस्प पोस्टर, अलग विषय और दमदार कलाकारों की मौजूदगी के साथ ‘लव लॉटरी’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। क्राइम, सस्पेंस और सोशल ड्रामा के मेल के साथ फिल्म पुरुष अधिकारों से जुड़े मुद्दे को भी चर्चा के केंद्र में लाने की कोशिश करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।