Raakh: अली फजल स्टारर 'राख' इस दिन होगी रिलीज, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर का दिखेगा जलवा

Raakh: प्राइम वीडियो ने अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर अभिनीत फिल्म 'राख' से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। यह थ्रिलर ड्रामा जून को रिलीज होने वाला है।

अपडेटेड May 29, 2026 पर 3:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राख एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा सीरीज़ है, जो अपराधी की मानसिकता और आम जिंदगी के पीछे छिपे अंधेरे को गहराई से दिखाती है।

Raakh: प्राइम वीडियो ने आज ऐलान कर दिया है कि उसकी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ 'राख' का दुनियाभर में प्रीमियर 12 जून को होगा। इस सीरीज़ का निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है, इसे अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने बनाया, लिखा और सह-निर्देशित किया है, जबकि संवाद आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं।

एंडेमोल शाइन इंडिया और भाडिपा के सहयोग से दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी ने इस सीरीज़ का निर्माण किया है। राख में सोनाली बेंद्रे, अली फज़ल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज़ प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

राख एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा सीरीज़ है, जो अपराधी की मानसिकता और आम जिंदगी के पीछे छिपे अंधेरे को गहराई से दिखाती है। जब दो लोग अचानक बिना किसी भनक के गायब हो जाते हैं, तो एक खुशहाल परिवार टूट जाता है, साथ ही पूरा शहर दहशत में आ जाता है। सच्चाई तक पहुंचने के लिए एक जुझारू जांच अधिकारी देशभर में तलाश अभियान शुरू करता है लेकिन जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, यह केस उसे हिंसा और इंसानी क्रूरता की एक भयावह दुनिया में खींच लेता है।


प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और ओरिजिनल्स के हेड निखिल मधोक ने कहा- राख के लिए हमारे पास एक शानदार स्क्रिप्ट थी, लेकिन इसे पर्दे पर जिस तरह से पेश किया गया है. वह उससे भी बेहतर है। प्रोसित रॉय, अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने ऐसी कहानी तैयार की है, जो जितनी दिल दहला देने वाली है, उतनी ही प्रभावशाली भी। अली फज़ल ने एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में बेहद गहरी और दमदार परफॉर्मेंस दी है, जो एक ऐसे केस में उलझ जाता है जो उसकी पूरी सोच और विश्वास को हिला कर रख देता है। वहीं, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर ने अपने किरदारों में ऐसी गहराई और तीव्रता लाई है, जो हर दृश्य को और खास बना देती है। यह ऐसी कहानी है, जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ बनी रहती है।”

बानीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, ऋषि नेगी ने कहा , “आज के दौर में जहां कई क्राइम थ्रिलर मौजूद हैं, राख अपनी अलग पहचान बनाती है क्योंकि यह आसान जवाब देने की बजाय गहराई और कई परतों वाली कहानी पेश करती है, जिसमें किरदारों को भी उतनी ही जटिलता और गंभीरता से दिखाया गया है जितनी इसकी कहानी को।

राख के निर्देशक और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय ने कहा , “राख मेरे लिए अब तक के सबसे रचनात्मक और भावनात्मक रूप से गहरे प्रोजेक्ट्स में से एक रही है, क्योंकि इसकी कहानी सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर तक सीमित नहीं है। मुझे सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का था कि इसमें एक रोमांचक तलाश अभियान के साथ-साथ मानसिक आघात और इंसानी स्वभाव के अंधेरे पहलुओं को भी बिना किसी झिझक के दिखाने का मौका मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।