Get App

Alia Bhatt: सावा...सावा माहिया वे....., BFF आकांक्षा राजन के वेडिंग फंक्शन में जमकर नाची आलिया भट्ट का वीडियो वायरल

Alia Bhatt: आलिया भट्ट मुंबई में अपनी सबसे अच्छी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। उन्होंने एक खास परफॉर्मेंस भी दी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 12:51 PM
Alia Bhatt: सावा...सावा माहिया वे....., BFF आकांक्षा राजन के वेडिंग फंक्शन में जमकर नाची आलिया भट्ट का वीडियो वायरल
आकांक्षा और शरण 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आकांक्षा एक्ट्रेस हैं, जबकि शरण राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फ़िल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के डायरेक्टर हैं।

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर बेस्ट फ्रेंड हैं। आकांक्षा फिल्ममेकर शरण शर्मा से शादी करने वाली हैं। इससे पहले आलिया प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल हुईं और आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन कपूर के साथ परफॉर्म करती नजर आईं।

आकांक्षा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें आलिया, अनुष्का रंजन कपूर और उनके पति आदित्य सील के साथ शाहरुख खान की 2003 की फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने 'माही वे' पर डांस करती दिख रही हैं। आलिया ने एक शानदार पर्पल साड़ी पहनी थी।

खबरों के मुताबिक, आकांक्षा और शरण 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आकांक्षा एक्ट्रेस हैं, जबकि शरण राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फ़िल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के डायरेक्टर हैं। यह कपल 11 जुलाई को सिर्फ़ करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। आकांक्षा और शरण ने अपनी शादी को प्राइवेट रखने का फ़ैसला किया है और 12 जुलाई को एक शानदार रिसेप्शन रखा है।

कपल के करीबी एक सूत्र ने News18 को बताया, "आकांक्षा और शरण पारंपरिक फेरे या कोई बड़ी धार्मिक रस्म नहीं करेंगे। इसके बजाय, उन्होंने रजिस्टर्ड शादी करके चीज़ों को सिंपल रखने का फ़ैसला किया है। कानूनी औपचारिकताएं मुंबई में रंजन के घर पर पूरी की जाएंगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें