Raha 4th birthday: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का चौथा जन्मदिन परिवार के साथ एक छोटी सी पार्टी में मनाया, जहां रंग-बिरंगी सजावट और कई छोटी-छोटी चीजें मौजूद थीं। आलिया ने सोशल मीडिया पर उस दिन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। 'ब्लूई' (Bluey) थीम वाले बर्थडे केक से लेकर राहा का क्रेयॉन के साथ समय बिताने तक इन तस्वीरों में एक सुकून भरी दोपहर और ढेर सारे खुशनुमा पल नजर आए।
