आलिया भट्ट ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने की कुछ झलकियां साझा की हैं। आलिया ने रणबीर कपूर, राहा कपूर, नीतू कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, रिद्धिमा कपूर साहनी और समायरा साहनी के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस खास समारोह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।
उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “प्यार में लिपटी, क्रिसमस 2025।” आलिया भट्ट अपनी मां सोनी और बहन शाहीन के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही थीं। आलिया की बेटी राहा भी एक तस्वीर में नजर आईं। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री रणबीर कपूर को गले लगाए हुए हैं और एक तस्वीर में कपूर परिवार के साथ पोज दे रही हैं।
आलिया ने रेड ड्रेस कैरी की थी, वहीं रणबीर ने टी-शर्ट, जींस और जैकेट के साथ काले रंग का ऑउटफिट पहना था। काले और लाल रंग का यह कॉम्बिनेशन इस पावर कपल के लिए एक क्लासिक लुक था।
शाहीन और सोनी ने रूबी रेड और काले रंग की ड्रेस पहनी थी। नीतू और रिद्धिमा ने रणबीर के स्टाइल से मेल खाते हुए काले और सिल्वर रंग के कपड़े पहने। समारा ने नीले स्वेटर और डेनिम जींस में कैजुअल और सर्दियों के अनुकूल लुक अपनाया।
रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्रिसमस सिर्फ पेड़ के नीचे रखे उपहारों के बारे में नहीं है, बल्कि उसके आसपास इकट्ठा हुए लोगों के बारे में है। ऐसे पलों और परिवार के लिए बहुत आभारी हूं जो हर मौसम को रोशन कर देता है! क्रिसमस डिनर में आपने जो प्यार, मेहनत और देखभाल दिखाई, उसके लिए धन्यवाद, sonirazdan आंटी।
वर्क की बात करें आलिया और रणबीर दोनों जल्द ही 'लव एंड वॉर' में नज़र आएंगे। हालिया खबरों के अनुसार, फिल्म निर्माता जनवरी 2026 में फिल्म की पहली झलक जारी करने की योजना बना रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' का काम 'पीछे चल रहा है', जिसके चलते इसकी रिलीज़ में देरी हो सकती है।
खबरों के अनुसार, संजय लीला भंसाली ने मुख्य कलाकारों से प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 2026 की गर्मियों तक की तारीखें बुक करने को कहा है। इस फिल्म के अलावा, आलिया 'अल्फा' की रिलीज़ के लिए भी तैयार हैं और रणबीर नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे।