Get App

Cannes 2026: रेड कार्पेट पर 'गुलाबी परी' बनकर उतरीं आलिया भट्ट, प्लंजिंग नेकलाइन गाउन में ढाया कहर, सादगी देख फिदा हुए फैंस

Alia Bhatt Look In Cannes 2026: आलिया भट्ट ने Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर एक शानदार ब्लश पिंक प्लंजिंग नेक गाउन और मैचिंग स्टोल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। उनके इस क्लासी लुक की हॉलीवुड दिग्गज जेन फोंडा भी मुरीद हो गईं और कैमरे के सामने उनकी जमकर तारीफ की।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 13, 2026 पर 8:35 AM
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर 'गुलाबी परी' बनकर उतरीं आलिया भट्ट, प्लंजिंग नेकलाइन गाउन में ढाया कहर, सादगी देख फिदा हुए फैंस

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज हो चुका है और हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सितारों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। इस साल जिसने अपनी सादगी और क्लासिक अंदाज़ से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह कोई और नहीं बल्कि ग्लोबल आइकन आलिया भट्ट हैं। कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया का जादू कुछ इस कदर चला कि हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जेन फोंडा भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

'ब्लश पिंक' गाउन में बिखेरा सादगी का जादू

12 मई 2026 को जब आलिया भट्ट ने कान्स के रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो सबकी नजरें उन पर टिक गईं। इस खास मौके के लिए आलिया ने किसी पारंपरिक भारतीय लिबास के बजाय एक बेहद ही खूबसूरत ब्लश पिंक गाउन को चुना। इस गाउन की 'प्लंजिंग नेकलाइन' उनके लुक में बोल्डनेस और ग्रेस का सही संतुलन बना रही थी। अपने लुक को और अधिक सोफिस्टिकेटेड बनाने के लिए आलिया ने हाथों पर मैचिंग स्टोल कैरी किया था, जो उनके स्टाइल में चार चांद लगा रहा था।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें